06/06/2026
सिंगरी नदी पुनर्जीवन नदी सुधार का बेहतरीन मॉडल
आज 7 जून 2026 को प्रसिद्ध भूगर्भ शास्त्री श्री डॉक्टर सुनील चतुर्वेदी जी द्वारा सिंगरी नदी के पुनर्जीवन कार्य का ग्राम मगरधा नकटुआ एवं रोसरा में निरीक्षण किया ।आपने नदी में सुधार तथा पिचिंग कार्य को आवश्यक बताते हुए इसमें हरी घास के बीजों का छिड़काव की आवश्यकता बताई ।साथ ही आपने तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए बन रहे जैविक शोधन इकाइयों की बारीकियां को समझते हुए इसे उपयुक्त बताया ।कुछ आवश्यक सुधारो के साथ आपने बस्तियों के अनुपचारित जल जिसमें मानव मल भी शामिल होता है, को नदी में छोड़ जाना सबसे खतरनाक बताया।
ज्ञातव्य है, कि सिंगरी नदी पुनर्जीवन कार्य में 6 तरल अपशिष्ट जैविक उपचार इकाइयां बनाई जा रही है, जिससे नदी में अनुपचारित जल के छोड़े जाने की प्रवृत्ति खत्म होगी तथा जलीय परिस्थितिकी को पुनः स्थापित किया जा सकेगा।