27/06/2026
दिनांक 26/06/2026 को AIMIM बुलढाणा जिला की ओर से जिजामाता स्टेडियम बुलढाणा में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले बयानों के विरोध में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में AIMIM बुलढाणा जिला अध्यक्ष दानिश शेख की विशेष मौजूदगी रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक मामलों में जिम्मेदारी और आपसी सम्मान बनाए रखना जरूरी है तथा किसी भी विवाद का समाधान कानून और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संबंधित मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की और कहा कि समाज में अमन और भाईचारा कायम रहना चाहिए।
साथ ही मोहर्रम के मौके का जिक्र करते हुए कहा गया कि यह महीना सब्र, कुर्बानी, इंसाफ और इंसानियत का पैगाम देता है और समाज को शांति व एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
प्रमुख रूप से उपस्थित:
- दानिश शेख – AIMIM बुलढाणा जिला अध्यक्ष
- आमेर सोहेल युवा जिलाध्यक्ष बुलढ़ाणा
- सिद्दिक शाह– नगरसेविका प्रतिनिधि, नगर परिषद मलकापुर
- जहीर भाई – नगरसेविका प्रतिनिधि, नगर परिषद मलकापुर
- समीर आर्यन – शहर अध्यक्ष, जलगांव जामोद
- आरीफ पहलवान – शहर अध्यक्ष, खामगांव
- आरिफ खान पठान – तालुका अध्यक्ष, मोतला
- सैयद मंजूर – तालुका अध्यक्ष, नांदुरा
- अब्दुल्ला भाई – तालुका अध्यक्ष, खामगांव
- अब्दुल रहमान, आसीफ खान पत्रकार,शेख रेहान,बिलाल, तौफीक लिडर
- AIMIM के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता