20/08/2025
हिंदू धर्म में क्रांति की जरूरत है । हिंदू धर्म की महानता, धार्मिक भ्रष्टाचार के वजह से दुषित हों गई है । हिंदू धर्म के धार्मिक भ्रष्टाचार को खत्म करना ही इस क्रांति का उद्देश है । सच्चा धर्म मानवता के विकास के लिए प्राकृति की रक्षा करते हुए ,दुनिया की प्रगति करने के विचारो पर था । लेकिन अंध भक्ति, पाखंड ,जातिवाद और कर्म काण्ड ने हिंदू धर्म को बुरा बना दिया । हिंदू धर्म ही मानव वादी विचारो का धर्म था ,धीरे धीरे इसमें आपने स्वार्थ के लिए बदलाव हुए और हिंदू धर्म कही खो गया , इसे फिर से सच्चा रूप देने के लिए हमें काम करना है । इसके पीछे सालो ना लगे सिर्फ 5 सालो में हिंदू धर्म में क्रांति होनी चाहिए हम कुछ गलत नहीं कर रहे ,हम तो मानव वादी विचारो का समर्थन कर रहे है । सतयुग जैसा हिंदू धर्म बनने के बाद सारे हिंदुओ को अपने पुराने खजाने को पाने का प्रयास करना है । हिंदू धर्म की महान विज्ञान वादी काबिलियत को सारे दुनिया को दिखाना होगा । आपको भारतीय मूल धर्मो को अपना मानना होगा क्यों की उनके भी विचार एक जैसे है और ओ भी हिंदू का भाग है । इससे पूरे दुनिया में हमारे हिंदू धर्म का सम्मान होगा ।साधु संत divine होने चाहिए महान मानव वादी विचारो के होने चाहिए। हिंदू संत पूरे विश्व के लिए गुरुओं का काम करे । सारी दुनिया को मानववादी,प्राकृति वादी और विज्ञान वादी विचारो का समन्वय करे ।