South East Central Railway, Nagpur

South East Central Railway, Nagpur Official page of South East Central Railway, Nagpur Division under Ministry of Railways, Government of India.

तुमसर रोड स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई, साथ ही उन्हें...
05/06/2026

तुमसर रोड स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई, साथ ही उन्हें हमेशा वैध टिकट के साथ रेल यात्रा करने हेतु प्रेरित किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत छिंदवाड़ा रेलखंड के रामाकोना स्टेशन पर वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर...
05/06/2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत छिंदवाड़ा रेलखंड के रामाकोना स्टेशन पर वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को सशक्त बनाया जा रहा है। प्रत्येक पौधा स्वच्छ वातावरण, जैव विविधता के संरक्षण तथा भावी पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रीन स्टेशन, क्लीन स्टेशन! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत छिंदवाड़ा रेलखंड के भिमालगोंडी स्टेशन पर वृक...
05/06/2026

ग्रीन स्टेशन, क्लीन स्टेशन!

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के अंतर्गत छिंदवाड़ा रेलखंड के भिमालगोंडी स्टेशन पर वृक्षारोपण, हरित पट्टियों के विकास एवं सौंदर्यीकरण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्वच्छ एवं हरित परिसर सतत विकास तथा हरित भविष्य के प्रति भारतीय रेल की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

लिंगा स्टेशन पर हरियाली और स्वच्छता का सुंदर संगम पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सतत विकास के संकल्प को प...
05/06/2026

लिंगा स्टेशन पर हरियाली और स्वच्छता का सुंदर संगम पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सतत विकास के संकल्प को प्रतिबिंबित करता है। स्वच्छ एवं हरित परिसर, बेहतर भविष्य की ओर एक सार्थक कदम।

भंडारकुंड स्टेशन की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण की झलक! भंडारकुंड स्टेशन परिसर में हरियाली का यह नया रूप प्रकृति के प्रत...
05/06/2026

भंडारकुंड स्टेशन की सुंदरता और पर्यावरण संरक्षण की झलक!

भंडारकुंड स्टेशन परिसर में हरियाली का यह नया रूप प्रकृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साफ-सुथरा और हरा-भरा स्टेशन, स्वच्छ भारत की ओर हमारा एक और कदम।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रेलवे संस्थान, मोतीबाग परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया...
05/06/2026

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत रेलवे संस्थान, मोतीबाग परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस जनभागीदारी अभियान में रेलकर्मियों एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

भीषण गर्मी में सेवा का संकल्प!दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के बालाघाट  रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को छाछ वितरण —भ...
05/06/2026

भीषण गर्मी में सेवा का संकल्प!
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के बालाघाट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को छाछ वितरण —भीषण गर्मी में राहत प्रदान करते हुए यात्री सेवा एवं समर्पण को दर्शाती पहल।

प्रकृति संरक्षण का संकल्प, सतत विकास का मार्ग!हर लगाया गया पौधा, बचाई गई हर बूंद और अपनाई गई हर पर्यावरण-अनुकूल आदत हमें...
05/06/2026

प्रकृति संरक्षण का संकल्प, सतत विकास का मार्ग!

हर लगाया गया पौधा, बचाई गई हर बूंद और अपनाई गई हर पर्यावरण-अनुकूल आदत हमें एक स्वच्छ और हरित भविष्य की ओर ले जाती है।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें।

सुरक्षित एवं उत्कृष्ट रेल संचालन के लिए नागपुर मंडल प्रतिबद्ध!दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने आज ...
04/06/2026

सुरक्षित एवं उत्कृष्ट रेल संचालन के लिए नागपुर मंडल प्रतिबद्ध!

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने आज गोंदिया में डेमू शेड, कोचिंग डिपो एवं रनिंग लॉबी का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा, अनुरक्षण गुणवत्ता और परिचालन उत्कृष्टता पर विशेष बल देते हुए यात्रियों को और बेहतर व सुरक्षित सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।

🚆 महत्वपूर्ण सूचनादक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में वडसा–गढ़चिरोली नई रेल लाइन कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 0...
04/06/2026

🚆 महत्वपूर्ण सूचना
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल में वडसा–गढ़चिरोली नई रेल लाइन कार्य हेतु ट्रैफिक ब्लॉक के कारण 07 एवं 08 जून 2026 को कुछ मेमू/पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

Address

DRM Office, SEC Railway, Near Nagpur Railway Station, Kingsway
Nagpur
440001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when South East Central Railway, Nagpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share