12/03/2026
Muslim Youth League, Nagpur organized a Iftar meet & program on the occasion of 78th Foundation Day of Indian Union Muslim League.
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के 78वे स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) के मौके पर मुस्लिम यूथ लीग नागपुर (महाराष्ट्र) द्वारा सभा और इफ्तार का आयोजन किया गया। मुस्लिम यूथ लीग नागपुर ने मुस्लिम लीग के 78वे स्थापना दिवस की सभा के माध्यम से यूथ लीग के कार्यकर्ताओं को पार्टी के 78 साल के प्रवास के बारे में बताया और साथ ही साथ मुस्लिम लीग व मुस्लिम यूथ लीग आने वाले दिनों में पूरी मजबूती के साथ जनता के व विशेष कर अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय, राज्य और लोकल स्तर के विषयों को उठाएगी और जनता को न्याय दिलाने का कार्य करेगी। मुस्लिम लीग के स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं के जोश के साथ पूरे नागपुर शहर में मुस्लिम लीग संगठन को मजबूत करेगी और घर घर तक मुस्लिम लीग का पैगाम पहुंचाएगी। इस अवसर पर सभी मेहमानों और युवा कार्यकर्ताओं का सत्कार किया गया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनाब असलम खान मुल्ला (प्रदेश अध्यक्ष- मुस्लिम लीग महाराष्ट्र व नगरसेवक), जनाब मुर्तजा खान मोहसिन (शहर उपाध्यक्ष - मुस्लिम लीग नागपुर), ज़ुबैर खान (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष - मुस्लिम यूथ लीग), शेख सादिक (सहसचिव मुस्लिम लीग नागपुर), इरशाद अंसारी (अध्यक्ष - मुस्लिम यूथ लीग, नागपुर), बख्तियार सुलेमान (महासचिव - मुस्लिम यूथ लीग, नागपुर), तौसीफ कुरैशी (कोषाध्यक्ष- मुस्लिम यूथ लीग, नागपुर), मोहम्मद जियाउद्दीन, इकबाल अंसारी, मुज्तबा अंसारी (नगरसेवक), विश्वास पाटिल, फैय्याज कुरैशी, मोहम्मद शाहिद, सद्दाम अशरफी, इम्तियाज अंसारी, फरहान कुरैशी, इकराम खान, सलमान रजा, इरशाद अंसारी, कामिल बैग, मोइन खान, शेख इरफान, नदीम बैग, मोहम्मद शाहरुख व अन्य मुस्लिम यूथ लीग नागपुर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Aslam Khan Zubair Khan
Irshad Ansari Bakhtiyar Suleman Tauseef Qureshi
Muslim Youth League , Nagpur
Indian Union Muslim League