19/06/2024
दिनाँक 17 जून 2024
भीनमाल
निर्जला एकादशी के पावन दिवस पर मानव सेवा प्रकल्प के तहत , भीनमाल की मानव एवं जीव दया को समर्पित भीनमाल विकास परिषद् द्वारा शीतल शर्बत पिलाया गया । परिषद् सदस्य जितेंद्र सोनगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि , शहर के व्यस्ततम मार्ग जहाँ से ट्रेन एवं बस से जाने वाले राहगीरों की आवाजाही पूरे दिन बनी रहती है , वहाँ परिषद द्वारा उनको शीतल पेय पिलाया । दिनेश जालोरी ने बताया कि आज लगभग 5000 राहगीरों को शरबत पीला कर तृप्त किया गया ।
सुरेश सोलंकी ने बताया कि , परिषद द्वारा पिछले 1 माह से प्रतिदिन शहर की पिछड़े एवं ज़रूरतमंद इलाक़ों में पानी के टैंकर से निःशुल्क पेयजल पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है । इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को जीव दया प्रकल्प के अन्तर्गत गोमाता को चारा एवं गुड़, पक्षियों के लिए दाना एवं मछलियों को आटा आदि दिया जा रहा है ।
दिनेश जालोरी ने जानकारी देते हुए कहा कि , परिषद की साप्ताहिक बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई । मीठालाल जांगिड़ ने प्रतिभा सम्मान का सुझाव दिया वहीं शैलेश दवे ने वृक्षारोपण करने की बात कही ।
इसमें भीनमाल विकास परिषद के सदस्य ओमप्रकाश खेतावत , नैनाराम चौहान, नारायण जांगिड़, दिनेश भाटी,गोपाल बालौत, मीठालाल जांगिड़, अशोक धारीवाल, राजेन्द्र छाजेड़, गौतम संघवी, भरत अग्रवाल, अशोक जीनगर, विवेकानंद बिस्सा, संदीप देसाई, जोगाराम चौधरी, दिनेश जालोरी, शैलेश दवे, सुरेश सोलंकी, सुरेश वैष्णव, सुमित बाहेती, जितेंद्र सोनगरा, अरविंद माहेश्वरी, डूँगराराम प्रजापत तथा डॉ रतन पटेल उपस्थित रहे