21/08/2026
🌱 छात्र विकास एवं सामुदायिक शिक्षण कार्यक्रम | कुरसठ, हरदोई
कुरसठ फाउंडेशन द्वारा नगर पंचायत विद्यालय, कुरसठ, हरदोई में “छात्र विकास एवं सामुदायिक शिक्षण कार्यक्रम” के अंतर्गत एक प्रेरणादायक एवं सहभागी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के 70 से अधिक विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
🎯 कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सीखने की क्षमता, रचनात्मक एवं तार्किक सोच, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक आदतों और भविष्य के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विद्यार्थियों को यह समझने के लिए भी प्रेरित किया गया कि सीखना केवल किताबों और कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवार, समुदाय, अनुभव और आसपास के लोगों से भी बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
📚 विद्यार्थियों के साथ विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई, जैसे—
• Abbreviation Theory – अपनी सोच से अर्थपूर्ण संक्षिप्त शब्द बनाना
• Group Study – समूह में अध्ययन एवं सीखने को साझा करना
• Build Your Own Theory – अपनी सोच एवं समाधान विकसित करना
• Short Story Writing – अनुभव एवं कल्पना आधारित कहानी लेखन
• Short Notes – पढ़ने, समझने और सारांश बनाने का अभ्यास
• Create Your Own Timetable – अपनी समय-सारणी तैयार करना
• Daily Diary & Observation – दैनिक जीवन और आसपास के लोगों का सकारात्मक अवलोकन
👵 विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट बुजुर्गों से संवाद करने के लिए भी प्रेरित किया गया, ताकि वे उनके जीवन अनुभवों, परंपराओं, संघर्षों और जीवन से मिले महत्वपूर्ण सबक सीख सकें।
🎓 कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विशेष करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया, जिसका संचालन श्री मुकेश कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन, दिल्ली सरकार ने किया। उन्होंने 12वीं के बाद उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों, विशेषकर मेडिकल एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी और उन्हें अपनी रुचि, क्षमता एवं भविष्य के लक्ष्य के अनुसार करियर चुनने के लिए प्रेरित किया।
💡 Learning Skills Session में श्री शिशुपाल प्रजापति, अंजलि के सहयोग से, विद्यार्थियों के साथ स्वयं सीखने, नियमित अध्ययन, समूह अध्ययन, प्रश्न पूछने, अवलोकन करने और दैनिक जीवन के अनुभवों से सीखने पर संवाद किया।
🌐 विद्यार्थियों को Kursath Foundation की वेबसाइट एवं डिजिटल मेंटरिंग प्लेटफॉर्म से भी परिचित कराया गया, ताकि उन्हें आगे भी सीखने और मार्गदर्शन के अवसर मिलते रहें।
www.kursathfoundation.org
Kursath Connect Mentor: https://kursath.connectmentor.in/
🤝 कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण परिणाम विद्यालय में विद्यार्थी-आधारित सहपाठी मेंटरिंग प्रणाली की शुरुआत रहा। विद्यार्थियों द्वारा चुने गए मेंटर्स अपने साथियों की पढ़ाई, सीखने की गतिविधियों, चुनौतियों और व्यक्तिगत सीखने के लक्ष्यों को समझने तथा आवश्यक सहयोग देने में भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के समन्वय में श्री योगराज सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, कुरसठ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री विनय प्रजापति के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए जलपान एवं स्टेशनरी की व्यवस्था की गई तथा स्टेशनरी के साथ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सामग्री भी वितरित की गई।
✨ हमारा विश्वास है कि हर बच्चा सीखने, आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की क्षमता रखता है। सही मार्गदर्शन, अवसर और सहयोग उस क्षमता को नई दिशा दे सकते हैं।
कुरसठ फाउंडेशन ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता, नेतृत्व, रचनात्मकता और करियर जागरूकता विकसित करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगा।
❤️ सीखें • साझा करें • आगे बढ़ें • साथ मिलकर बदलाव लाएँ
#कुरसठफाउंडेशन #छात्रविकास #सामुदायिकशिक्षण #शिक्षा #ग्रामीणशिक्षा #करियरमार्गदर्शन #विद्यार्थीमेंटरिंग #युवाविकास
KURSATH FOUNDATION is an organization registered under the society registration act in UP, devoted to the marginalized community of Uttar Pradesh, India. कुरसठ फाउंडेशन यूपी में सोसाइटी पंजीकरण अधिनियम के तहत...