Qari Sohaib

Qari Sohaib Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Qari Sohaib, Government Official, Chandwara, Muzaffarpur.

Member of the Bihar Legislative Council (MLC) | Voice of the People | Awaam Ki Awaaz | Dedicated Soldier of Lalu Prasad Yadav & Rashtriya Janata Dal | RJD Loyalist Official Profile of Qari Sohaib

Member of Legislative Council - Bihar, State Youth President- Rashtriya Janata Dal, Bihar, Worker & Soldier of Lalu Prasad Yadav & Rashtriya Janata Dal.

19/06/2026

पूर्णिया की घटना एक खतरनाक सवाल छोड़ जाती है.क्या अब किसी का नाम और धर्म ही उसे अपराधी घोषित करने के लिए काफी है, या कानून और सबूतों की भी कोई अहमियत बची है?
आरोप लगा कि होटल में गोमांस बेचा जा रहा है। भीड़ पहुंची, होटल मालिक और उसके नाबालिग बेटे को पीटा, अपमानित किया और माफी मांगने पर मजबूर किया। बाद में पुलिस जांच में कुछ नहीं मिला।

नफरत के सौदागरों का यही तरीका है.सबूत बाद में, सजा पहले। उन्हें कानून पर नहीं, भीड़ के उन्माद पर भरोसा है। अगर आरोप ही अपराध का प्रमाण बन जाए और पहचान ही सजा का आधार, तो फिर अदालतों, संविधान और न्याय व्यवस्था की जरूरत क्या रह जाएगी?

दो दिन पूर्व मुज़फ्फरपुर जिले के माधोपुर सुस्ता में स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता की दिन दहाड़े उनके घर के सामने लूट...
19/06/2026

दो दिन पूर्व मुज़फ्फरपुर जिले के माधोपुर सुस्ता में स्वर्ण व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता की दिन दहाड़े उनके घर के सामने लूट के बाद अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी। आज नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी के निर्देश पर राजद मुज़फ्फरपुर के जिलाध्यक्ष श्री रमेश गुप्ता जी के नेतृत्व में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी गई।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मोबाइल से बातचीत कर अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी तथा मामले में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों का आतंक बढ़ गया है, जिससे आम लोगों के लिए घर और दुकान से निकलना भी कठिन हो गया है।
प्रतिनिधिमंडल में कुढ़नी विधानसभा से राजद के प्रत्याशी रहे बबलू कुशवाहा जी, जिला प्रधान महासचिव सुधीर यादव जी,माधोपुर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद सैफ अली जी,प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम,जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र किशोर जी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुज़फ्फरपुर के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सज्जाद जी,विकास सहनी जी,युवा राजद नेता जितेंद्र यादव जी,अनवर आलम जी,नूर आलम जी, राजद महिला प्रकोष्ट की अध्यक्ष रेखा रानी जी,हरिवंश राय जी,इमरान हाश्मी जी,एहसान सिद्दीकी जी,मोहम्मद सोहैल जी,सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
मृतक दीपक कुमार गुप्ता जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम उनके शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं तथा सरकार से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग करते हैं।
Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Lalu Prasad Yadav
fans

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,संवि...
19/06/2026

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर(बाबासाहेब),पंडित जवाहरलाल नेहरू जी,मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब,की लोकतांत्रिक दृष्टि, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सामाजिक न्याय के संघर्ष और लालू प्रसाद यादव जी द्वारा वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती देने की परंपरा को आज नई पीढ़ी के नेता आगे बढ़ा रहे हैं। राहुल गांधी जी देश में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत हैं, जबकि तेजस्वी यादव जी युवाओं, रोजगार और सामाजिक न्याय संविधान के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि राहुल गांधी जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करे।
Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Lalu Prasad Yadav Rahul Gandhi fans

पूर्व एमएलसी जनाब अनवर आलम साहब का पिछले दिनों इंतेक़ाल हो गया था पटना से बाहर रहने की वजह से जनाज़े में शरीक नहीं हो पाया...
19/06/2026

पूर्व एमएलसी जनाब अनवर आलम साहब का पिछले दिनों इंतेक़ाल हो गया था पटना से बाहर रहने की वजह से जनाज़े में शरीक नहीं हो पाया था पटना पहुँचते ही उनके सब्ज़ीबाग इस्थित आवास पर पहुँच कर परिवार वालों से मिला,
अल्लाह तआला मरहूम की मगफिरत फरमाए, उनकी कब्र को रोशन फरमाए और उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता फरमाए।

आज समाहरणालय सभागार, मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप ...
18/06/2026

आज समाहरणालय सभागार, मुजफ्फरपुर में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल जी की अध्यक्षता में आयोजित ‘जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं आपदा प्रबंधन’ की महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक के दौरान मैंने मुजफ्फरपुर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों एवं समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विशेष रूप से लकड़ी ढाई पुल के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि आम जनता को हो रही परेशानियों का समाधान हो सके और विकास कार्यों में तेजी आए।
इसके अतिरिक्त आगामी बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों, राहत व्यवस्था तथा क्षेत्र की अन्य महत्वपूर्ण विकास योजनाओं पर भी सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
मुजफ्फरपुर के सर्वांगीण विकास तथा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं और जनहित के प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाते रहेंगे।

Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

18/06/2026

Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

हमारे संघर्ष के पुराने साथी हमारे कमिटी में युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जनाब मुमताज अहमद राइन साहब के बड़े भाई मरहू...
17/06/2026

हमारे संघर्ष के पुराने साथी हमारे कमिटी में युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे जनाब मुमताज अहमद राइन साहब के बड़े भाई मरहूम सैफल्लाह खालिद साहब का दो दिन पहले इन्तेकाल हो गया था आज मरहूम के घर पहुंच कर उनके परिवार वालों से मुलाक़ात किया, और मरहूम के लिए दुआ ए मगफिरत किया,

आज राजद द्वारा आयोजित राज्यव्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर वैशाली जिले के राम आशीष चौक पर में जिला प्...
17/06/2026

आज राजद द्वारा आयोजित राज्यव्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर वैशाली जिले के राम आशीष चौक पर में जिला प्रभारी होने के नाते अपने दायित्व का निर्वहन किया सफल कार्यक्रम के लिए सभी सम्मानित साथियों को बहुत-बहुत धन्यवाद।

ज्ञात हो कि पार्टी द्वारा आज रज्यभर में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पलायन, चौपट शिक्षा व्यवस्था और ध्वस्त कानून व्यवस्था सहित जनमुद्दों को लेकर ज़िला अस्तरिये धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
Tejashwi Yadav Lalu Prasad Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल

रामगढ़ से पार्टी के पूर्व विधायक श्री अंबिका यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन पर मैं भावपूर्ण श्रद्ध...
17/06/2026

रामगढ़ से पार्टी के पूर्व विधायक श्री अंबिका यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनके निधन पर मैं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
जनसेवा, सामाजिक कार्यों और जनता के प्रति उनके समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

Tejashwi Yadav R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Lalu Prasad Yadav

हिजरी नव वर्ष 1448 की आप सभों को दिली मुबारकबाद!दुआ है कि यह नया हिजरी साल आपके जीवन में अमन, सुकून, अच्छी सेहत और खुशहा...
17/06/2026

हिजरी नव वर्ष 1448 की आप सभों को दिली मुबारकबाद!
दुआ है कि यह नया हिजरी साल आपके जीवन में अमन, सुकून, अच्छी सेहत और खुशहाली लेकर आए।आइए, नए साल का आगाज़ अल्लाह की इबादत, दुआ, गरीबों की मदद और नेक कामों के संकल्प के साथ करें।

ہجری نیا سال 1448 کی دلی مبارکباد!

دعا ہے کہ یہ نیا ہجری سال آپ کی زندگی میں امن، سکون، اچھی صحت اور خوشحالی لے کر آئے۔
آئیے، نئے سال کا آغاز اللہ کی عبادت، دعا، غریبوں کی مدد اور نیک اعمال کے عزم کے ساتھ کریں۔

fans

Address

Chandwara
Muzaffarpur
842002

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Qari Sohaib posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share