23/04/2025
शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी
देश आतंकवादी ताकतों विरुद्ध एकजुट होकर लड़े - कारी खालिद
ऑपरेशन क्लीन अधूरा हिंसक ताकतों का पूर्ण सफाया हो - गौरव जैन
गौरतलब है की हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा सैलानियों पर कायरता पूर्ण हमला किया गया जिसमें लगभग 26 लोगो को निर्मम हत्या कर दी गयी व अनेको लोग घायल हुए जिसमे कुछ जिंदगी औऱ मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं इस दुःखद अवसर पर जहां पूरा देश गमजदा है व इन आतंकी ताकतों से बदले की मांग कर रहा है वही आज शाम मुजफ्फरनगर के लोहिया बाजार की ऐतिहासिक हौज वाली मस्जिद में स्थापित शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में सर्व समाज व व्यापार मंडल के लोगो ने एकत्रित होकर दुःखी मन व आंखों में आंसुओ के साथ हमले में शहीद लोगों को मोमबती जलाकर व दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही एकजुट होकर सभी ने यह मांग रखी कि सरकार शहीदों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपयों से व गंभीर घायलों को 50-50 लाख व सामान्य घायलों को 25-25 लाख की मदद भी करें साथ ही घायलो के उपचार बेहतर से बेहतर हॉस्पिटल में हो ।
शाह इस्लामिक लाइब्रेरी के संस्थापक कारी खालिद ने इस अवसर पर कहा कि हम हिन्दू,मुस्लिम,सिख, ईसाई सभी एकजुट हैं व पूरा देश पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है साथ यह आह्वाहन भी किया कि समाज में बटवारे की सियासत करने वालो को नकार कर इस मुद्दे पर एकजुट हो ऐसी देश विरोधी शक्तियों का सामना करें ।
सपा नेता गौरव जैन ने कहा कि इस हमले में जिम्मेदारों को बख्शा नही जाना चाहिये व इस घिनोने कृत्य को अंजाम देने वालो व आतंकियों को शरण देने वालो से सख्ती से निपटा जाये गौरव जैन ने यह भी कहा कि काश्मीर में ऑपरेशन क्लीन अभी अधूरा है इस प्रकार की हिंसक ताकतों का पूर्ण सफाया हो व भाजपा इस घटना पर वोट की राजनीति न करते हुए अपनी जिम्मेदारी देश हित में निभाने का काम करें ।
साथ ही वक्ताओं ने यह भी कहा कि मंथन अवशय होना चाहिये व ऐसी घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी जिनकी है उनकी जिम्मेदारी तय हो और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतू हर संभव कदम उठाये जाएं ।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कारी खालिद संस्थापक शाह इस्लामिक लाइब्रेरी, गौरव जैन सपा नेता व पूर्व विधानपरिषद प्रत्याशी,सतीश शर्मा उपाध्यक्ष कॉंग्रेस सेवा दल,महबूब आलम एड,मास्टर अख्तर, नसीम अंसारी,हरिमोहन मित्तल,बिजेंद्र गोयल,अश्वनी जैन जिला महासचिव जैन एकता मंच,सिद्धांत जैन,सीमित जैन आदि मौजूद रहे ।