Khap Panchayat

Khap Panchayat Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Khap Panchayat, Social service, Muzaffarnagar.

28/05/2022

खाप अपराधी को नहीं बल्कि अपराध को ही खत्म करने पर ध्यान देती है:

हरयाणा के बड़े गांव की घटना-
घटना सिसाय गांव की है, जहाँ दो परिवारो में जमीन को लेकर खानदानी रंजिश चल रही थी, कब्ज़ा लेते हुए 40 साल पहले एक क़त्ल हुआ, जिसका बदला 5 लोगो को उम्रकैद दिलवाकर लिया गया। यहाँ न्याय तो मिला पर संतुष्टि और भाईचारा ना मिला, जमानत पर आते ही एक और कत्ल हो गया। यहाँ से बदले का सिलसिला चल पड़ा। बचे हुए लोगो को जेल भेजा जाता रहा और पैसो को वकीलो के पास। इस तरह तक़रीबन 40 साल में दोनों परिवार 9 कत्लो के साथ तबाह हो चुके थे, कोर्ट कचहेड़ी के चक्करो ने बर्बाद कर दिया था।
फिर खाप पंचायत के पास पहुंचे और अपनी बात बताई, खाप पंचायत ने लगातार कई दिन तक दोनों परिवारो से बात करके दोनों परिवारो के दिलो को मिलाया, जिससे आज दोनो परिवार एक दूसरे की शादियों में भी शामिल होने लगे और वकीलो को दिया जा रहा भारी पैसा और हथियारों पर खर्च हो रही बड़ी रकम बच गई
खाप अपराधी को नहीं बल्कि अपराध को ही खत्म करने पर ध्यान देती है।। ये घटना आपको बताने का मूल उद्देश्य बस इतना है की जो खापो के बारे में नहीं जानता आप उस तक ये चीज़ पहुंचा सके।

28/05/2022

खाप और जाट समाज की ऐतिहासिक "चिट्ठी फाड़" परम्परा:

जिस जमाने में टेलीफोन-इंटरनेट-सोशल मीडिया कुछ भी नहीं होता था, तब एक झटके में बीस-बीस कोस दूर तक भी खाप मीटिंग के लिए "फाड़ी हुई चिट्ठी" (यानि पंचायत के लिए कॉल-लेटर) पहुँचाना होता था तो जाट-जमींदारों के यहां इतने चुस्त-फुर्तीले घोड़े होते थे कि मोटरसाइकिल सी स्पीड से पहुंच जाते थे| ज्यादा इमरजेंसी होती थी तो गांव-से-गाँव संदेश पहुंचाने की कड़ी जोड़ के रखी हुई होती थी, यानि इस गाँव से अगले गाँव एक बंदा सन्देशा ले के जाये, अगले-से-अगले गाँव उस गाँव वाला ले के जायेगा| और एक गांव-से-दूसरे गाँव तक संदेश पहुँचने में वक्त ही कितना लगता है, आजकल तो मोटरसाइकिल पर कच्चे रास्तों से भी बमुश्किल पांच-सात मिनट्स| बस मोटरसाइकिल तेल भरा के रेडी खड़ी होनी चाहिए| रै तू के बात करै है दस मिनट्स में तो सुबह-सुबह रेस लगाने वाले बालक एक गाँव से दूसरे गाँव की फिरनी छू के आ लें हैं|

Address

Muzaffarnagar
251001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khap Panchayat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category