LJP-Ramvilas, Munger

LJP-Ramvilas, Munger Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from LJP-Ramvilas, Munger, Political Party, Munger.

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 🚁 - मुंगेर का आधिकारिक पेज। स्व. पद्म भूषण श्री रामविलास पासवान जी की विरासत आगे बढ़ाते हुए, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी व सांसद श्री अरुण भारती के नेतृत्व में जनसेवा हेतु समर्पित। "बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट!!"

03/06/2026

ग्राम पंचायत केन्डीह, प्रखंड खैरा (जमुई) में माननीय सांसद अरुण भारती जी ने शिक्षा एवं समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल बने टोला सेवक श्री जयकांत मांझी जी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया।

श्री जयकांत मांझी जी प्रतिदिन ई-रिक्शा के माध्यम से महादलित समाज के बच्चों को विद्यालय पहुँचाकर शिक्षा की अलख जगा रहे हैं तथा उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर कर रहे हैं। उनका यह समर्पण समाज में सकारात्मक बदलाव और शिक्षा के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ऐसे कर्मयोगी न केवल बच्चों के जीवन को नई दिशा दे रहे हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन रहे हैं।




#समाजसेवा #शिक्षा #जनसेवा

माननीय सांसद अरुण भारती जी ने जमुई संसदीय क्षेत्र में जनसेवा एवं विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर आमजन...
31/05/2026

माननीय सांसद अरुण भारती जी ने जमुई संसदीय क्षेत्र में जनसेवा एवं विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर आमजन से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक पहल की।

🔹 गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर एवं तारडीह गांव में सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा अनुग्रह सहायता राशि के चेक प्रदान किए।

🔹 खैरा प्रखंड के फतेहपुर गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

🔹 जमुई समाहरणालय में आयोजित DCC/DLRC बैठक में भाग लेकर विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने पर बल दिया।

जनसेवा, संवेदना और विकास के प्रति प्रतिबद्धता ही हमारी प्राथमिकता है।




#जनसंवाद #जनकल्याण

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा पंचायत के तारडीह गांव निवासी स्वर्गीय बिरजू यादव जी के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर मा...
30/05/2026

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा पंचायत के तारडीह गांव निवासी स्वर्गीय बिरजू यादव जी के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन पर माननीय सांसद अरुण भारती जी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत परिजनों को अनुग्रह राशि की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

माननीय सांसद अरुण भारती जी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति! 🙏



#जनसेवा

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रतनपुर में सड़क दुर्घटना में श्री विंदेश्वरी यादव जी के असामयिक निधन पर माननीय सांसद अरुण भ...
30/05/2026

गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत ग्राम रतनपुर में सड़क दुर्घटना में श्री विंदेश्वरी यादव जी के असामयिक निधन पर माननीय सांसद अरुण भारती जी उनके आवास पहुँचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान माननीय सांसद अरुण भारती जी ने यथासंभव आर्थिक सहायता प्रदान की तथा सरकार की ओर से मिलने वाली सभी पात्र सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

ॐ शांति! 🙏



#जनसेवा
#श्रद्धांजलि

महादलित समाज के बच्चों को प्रतिदिन ई-रिक्शा के माध्यम से विद्यालय पहुँचाकर शिक्षा की अलख जगाने वाले टोला सेवक श्री जयकां...
30/05/2026

महादलित समाज के बच्चों को प्रतिदिन ई-रिक्शा के माध्यम से विद्यालय पहुँचाकर शिक्षा की अलख जगाने वाले टोला सेवक श्री जयकांत मांझी जी को माननीय सांसद अरुण भारती जी द्वारा सम्मानित किया गया।

श्री जयकांत मांझी जी का यह प्रेरणादायी प्रयास शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक बदलाव का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनके इस सराहनीय कार्य को प्रिंट मीडिया द्वारा प्रमुखता से स्थान दिए जाने पर माननीय सांसद अरुण भारती जी ने मीडिया जगत के सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ऐसे कर्मयोगी समाज में सकारात्मक परिवर्तन की नई मिसाल स्थापित कर रहे हैं।




#जनसेवा #समाजसेवा

माननीय सांसद अरुण भारती जी जमुई जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक में सम्मिलित हुए, जहाँ वित...
30/05/2026

माननीय सांसद अरुण भारती जी जमुई जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की त्रैमासिक बैठक में सम्मिलित हुए, जहाँ वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार, किसान हित, महिला सशक्तिकरण एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों तक समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। माननीय सांसद अरुण भारती जी ने कहा कि उनका सतत प्रयास है कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचे और विकास की धारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।




#जनकल्याण #जनसेवा

खैरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम फतेहपुर, पंचायत विशनपुर निवासी श्री रंजीत सिंह जी के माताजी एवं पिताजी के निधन उपरांत माननीय स...
29/05/2026

खैरा प्रखंड अंतर्गत ग्राम फतेहपुर, पंचायत विशनपुर निवासी श्री रंजीत सिंह जी के माताजी एवं पिताजी के निधन उपरांत माननीय सांसद अरुण भारती जी ने उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति! 🙏



#जनसेवा #श्रद्धांजलि

ग्राम-फतेहपुर, पंचायत-विशनपुर, प्रखंड खैरा, जमुई में माननीय सांसद श्री अरुण भारती जी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनसंवाद...
29/05/2026

ग्राम-फतेहपुर, पंचायत-विशनपुर, प्रखंड खैरा, जमुई में माननीय सांसद श्री अरुण भारती जी ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कर क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की।

लोजपा (रा.) गांव, गरीब, किसान और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। जनभागीदारी और संवाद के माध्यम से विकसित जमुई के संकल्प को साकार किया जा रहा है।

#जनसंवाद

Address

Munger

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LJP-Ramvilas, Munger posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share