12/01/2026
मेरे नाम से एक गलत और भ्रामक वीडियो जानबूझकर फैलाया जा रहा है।
यह वीडियो न सिर्फ़ मुझे बदनाम करता है,
बल्कि मेरे धर्म और एक महिला होने की पहचान को भी गलत तरीके से इस्तेमाल करता है।
मैं यह बहुत साफ़ शब्दों में कहना चाहती हूँ —
मैंने कभी भी धर्म, समाज या पहचान के नाम पर राजनीति नहीं की है।
लेकिन आज मुझे गहरा दुख है कि
मेरी धार्मिक पहचान और
एक महिला होने की गरिमा को
सस्ती राजनीति के लिए निशाना बनाया जा रहा है।
यह वीडियो मेरा नहीं है।
यह मेरी सोच नहीं है।
यह मेरे काम का प्रतिबिंब नहीं है।
मैं पिछले 35 वर्षों से भाजपा की कार्यकर्ता रही हूँ,
और पार्टी की राष्ट्र प्रथम की विचारधारा में मेरा पूरा विश्वास है।
यह वीडियो मेरे नाम का दुरुपयोग है —
ताकि मुझे और मेरी पार्टी से मेरे रिश्ते को नुकसान पहुँचाया जा सके।
मैं अपनी पार्टी से विनम्र अनुरोध करती हूँ —
कृपया इस वीडियो की तकनीकी जाँच (technical analysis) करवाई जाए।
यह देखा जाए कि
यह वीडियो कहाँ से शुरू हुआ,
और इसके पीछे कौन लोग हैं
जो इस तरह की घटिया साज़िश कर रहे हैं।
मेरा रास्ता हमेशा सेवा, विकास और एकता का रहा है —
और आगे भी रहेगा।
मैं आप सभी से अपील करती हूँ —
कृपया ऐसे झूठे और भ्रामक वीडियो
न देखें, न फैलाएँ।
सच्चाई, सम्मान और गरिमा —
हमेशा राजनीति से ऊपर होनी चाहिए।
Former Corporator,
Ward 35, BJP
Sejal Prashant Desai