11/09/2024
*🙏🇮🇳भारतवासियों सावधान: जनहित में यह वीडियो शेयर की जा रही है। मोबाइल पर या किसी अन्य उपकरण के सामने रील बनाने के चक्कर में कभी भी न पड़ें। अगर बनानी पड़े तो सावधानियां बरतें। अन्यथा असावधानी के कारण हमारी जान भी जा सकती है। यह वीडियो हरिद्वार में गंगा जी के घाट पर बनाई लगती है। इसका पैर फिसल गया। जागरूक थी तो तैर कर किनारे आ गई। अगर ज्यादा चोट लगी होती, तो यह गंगा जी की बीच धार में चली गई होती। इसलिए आपस में जागरूकता फैलाएं। वीडियो किसी को भेजें या ना भेजें। हमारे लिए जागरूकता बहुत ही जरूरी है। अपने बच्चों को भी ऐसी जगहों पर सावधानियां बरतने की सलाह दें। भगवान श्री हरि विष्णु जी के अवतार भगवान श्री गुरु जम्भेश्वर जी महाराज ने हमें बताया है कि जिंदगी ओर मृत्यु के बीच की दूरी मात्र एक स्वांस की ही होती है। हमारा स्वांस वापस आ गया तो जीवन है, अगर वापस नहीं आया तो हमारी मृत्यु निश्चित हैं। असमय और अप्राकृतिक मृत्यु को सावधानी और जागरूकता से ही टाला जा सकता है। आपको कहीं पर भी धन खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। प्रत्येक मुसीबतों से अपने बच्चों, परिजनों और मित्रों की जागरूकता फैलाकर रक्षा करें। हमारी सतर्कता, हमें मृत्यु पर भी विजय प्राप्त करा देगी। इसको झुठलाया नहीं जा सकता। आदरणीय माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री मान नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी से सादर सविनय निवेदन है कि सभी भारतवासियों को शुभचिंतकों की तरह से प्रेरणा दें। आपके मुखरविंद से निकला प्रत्येक शब्द सम्पूर्ण विश्व सुनने को उत्साहित रहता है। वसुधैव कुटुंबकम् शब्द को हमारी जागरूकता ही सार्थक और मजबूती प्रदान कर सकती है। हमारे लिए इस श्रृष्टि के सभी जीव, हमारे अपने परिवार का हिस्सा हैं। विद्यालयों में हमको पुस्तकों के द्वारा पढ़ने के बाद ही शिक्षा मिलती है। जबकि आपसी जागरूकता से हमको शिक्षा तो, कोई भी बिना पढ़ें लिखे (अनपढ़) व्यक्ति से भी प्राप्त की जा सकती हैं। पढ़े लिखे व्यक्ति को भाषा और शब्दों का ज्ञान होता है और अनपढ़ व्यक्ति को इस प्रकृति से ज्ञान मिलता है। प्रकृति का स्वभाव बदलना होता है। बदलते समय से ही सभी कुछ सीखा जा सकता है। भगवान श्री गुरु जम्भेश्वर जी ने हमें ज्ञान दिया है कि हमें अपने कानों पर दूसरों के बोलते समय अथवा सुनते समय ताला नहीं लगाना चाहिए। शिक्षा तो प्रकृति के प्रत्येक प्राणी , जीव जंतु पौधों से भी प्राप्त की जा सकती है। मानव का जन्म सबसे श्रेष्ठ है। इसकी रक्षा बहुत ही आवश्यक है। मृत्यु सत्य है, एक दिन सभी को आनी निश्चित है। लेकिन हम आपसी जागरूकता से असमय, अप्राकृतिक और आकस्मिक दुर्घटना को कुछ हद तक टाल सकते है। 🙏 जय 🇮🇳 हिन्द 🇮🇳 जय 🙏 भारत 🇮🇳*
*🇮🇳 सभी देशवासियों व विश्व समुदाय का शुभचिंतक 🇮🇳*
*🙏🇮🇳विमल कुमार बिश्नोई एडवोकेट🇮🇳🙏 🇮🇳संस्थापक / 🇮🇳राष्ट्रीय🇮🇳 अध्यक्ष 🇮🇳अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण कांग्रेस पार्टी🇮🇳 / 🕉️विश्नोई स्वर्ण आश्रम ट्रस्ट🕉️*