Hathidah पंचायत

Hathidah पंचायत come up with great ideas for development of our village

18/08/2026
🏐🔥 महेंद्रपुर में भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट! 🔥🏐📅 14 एवं 15 अगस्त को महेंद्रपुर, हथीदह पंचायत में रोमांचक वॉलीबॉल टूर्नामें...
14/08/2026

🏐🔥 महेंद्रपुर में भव्य वॉलीबॉल टूर्नामेंट! 🔥🏐

📅 14 एवं 15 अगस्त को महेंद्रपुर, हथीदह पंचायत में रोमांचक वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक: श्री रामजानकी वॉलीबॉल समिति, महेंद्रपुर 🙏🏐

आइए, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएँ और खेल भावना के इस शानदार आयोजन का हिस्सा बनें। 🇮🇳❤️

खेलो, जुड़ो और जीत की ओर बढ़ो! 💪🏆

#खेल_भावना #महेंद्रपुर #हथीदह

🚨 नशे के खिलाफ बड़ी सफलता! 🚨हाथीदह थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त समाज अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ...
07/07/2026

🚨 नशे के खिलाफ बड़ी सफलता! 🚨

हाथीदह थाना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त समाज अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 100 किलोग्राम गांजा के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई समाज को नशे के जाल से बचाने की दिशा में एक सराहनीय और साहसिक कदम है।

हाथीदह थाना की पूरी टीम को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई। ऐसी सतर्क और प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में कानून के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

आइए, हम सभी मिलकर नशा मुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लें।

बिहार पुलिस को सलाम! 🇮🇳👏

16/06/2026
16/06/2026

मोकामा प्रखण्ड के महेन्द्रपुर निवासी विशाल की असाधारण उपलब्धि पर आज समस्त मोकामा वासी गौरवान्मित हैं.

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू ने इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून के इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कैडेट लेफ्टिनेंट विशाल को स्वार्ड ऑफ ऑनर के साथ प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया.

लेफ्टिनेंट विशाल मोकामा के हाथिदह पंचायत के महेन्द्रपुर निवासी श्री विनोद कुमार सिंह और अंजना कुमारी के पुत्र हैं .

हाँ,हम बिहारी हैं जी,,,,,,,

16/06/2026

मोकामा के लिये गौरव का दिन - देश की महामहिम राष्ट्रपति श्री मति द्रोपदी मुर्मू इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून के इस वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कैडेट मोकामा के हाथिदह पंचायत के महेन्द्रपुर गाँव निवासी श्री विनोद सिंह जी के पुत्र लेफ्टिनेंट विशाल को स्वार्ड ऑफ़ ऑनर के साथ प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल से सम्मानित कर रही हैं।

मोकामा की पहचान में चार चाँद लगाती ये तस्वीरें बेहद शानदार और उत्साहवर्धक हैं। ये हर उस नौजवान के लिये प्रेरणादायक हैं जो समाज और देश के लिये बेहतर करने की सोच रखते हैं। लेफ्टिनेंट विशाल की यह उपलब्धि समस्त मोकामा के लिये एक नया आयाम है।

आर्मी से रिटायर्ड एक सिपाही के पुत्र सेना में बतौर गोल्ड मेडलिस्ट अधिकारी के रूप में कमीशण्ड हो रहे हैं। यह मोकामा समेत बिहार के लिये गौरव का विषय है। ढेर सारी बधाई विशाल...

Address

Mokama

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hathidah पंचायत posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category