Up News Today

Up News Today उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज़ और स्थानीय अपडेट। निष्पक्ष जानकारी के लिए UP News Today को फॉलो करें।

29/09/2026

चाचा की बात सुनकर हिल जाएंगे आप भी ।
“बीजेपी को हटाने को लेकर हिंदू युवक ने कही बड़ी बात—कहा, जब तक सब साथ नहीं आएंगे, बदलाव मुश्किल है!”
क्या आप उसकी बात से सहमत हैं या आपकी राय अलग है?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

28/09/2026

राम मंदिर चंदा चोरी: SIT की रिपोर्ट जनता के सामने आनी चाहिए।


Up News Today

27/09/2026

इंशाअल्लाह! हम कोशिश करेंगे कि उत्तर प्रदेश में AIMIM ज़्यादा से ज़्यादा सीटें जीते।


27/09/2026

🚨 UP Weather Alert: राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग की सलाह:
1. अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
2. जर्जर भवनों और जलभराव वाले इलाकों से दूरी बनाएं।
3. आपातकालीन स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

अपने परिजनों और मित्रों की सुरक्षा के लिए इस जानकारी को साझा करें। ऐसी ही महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए UP News Today को फॉलो करें।

एक बार फिर से एक माहौल बनाया जा रहा है कि भैय्या इस बार आ रहे हैं और सरकार बना रहे हैंलेकिन सच्चाई ये है कि भैय्या 2014,...
27/09/2026

एक बार फिर से एक माहौल बनाया जा रहा है कि भैय्या इस बार आ रहे हैं और सरकार बना रहे हैं
लेकिन सच्चाई ये है कि भैय्या 2014,2017,2019,2022,2024 में भी यहीं कह रहे थे लेकिन अब तक आए नहीं
हां लेकिन इसी बहाने इनका परिवार जरूर जीतकर बार बार आ रहा है और शायद इसी लिए ये माहौल बनाते हैं कि सरकार आए या न आए कमसे परिवार तो जीतकर आ जाए
मैं फिर से जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं अखिलेश यादव बीजेपी को नहीं हरा पाएंगे नतीज़ा आपके सामने है
यूपी में बीजेपी को हराने के लिए किसी दूसरे गठबंधन की जरूरत है जो जल्द ही आपके बीच में आने वाला है।


27/09/2026

लखनऊ
➡️यूपी में आज भारी बारिश की चेतावनी
➡️8 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
➡️श्रावस्ती,बहराइच,लखीमपुर में रेड अलर्ट
➡️सीतापुर,रामपुर,बरेली में रेड अलर्ट
➡️पीलीभीत,शाहजहांपुर में भी रेड अलर्ट
➡️8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
➡️लखनऊ, बस्ती, गोंडा में ऑरेंज अलर्ट
➡️सिद्धार्थनगर,बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट
➡️हरदोई,बाराबंकी,बिजनौर में भी चेतावनी
➡️कई जिलों में अचानक बाढ़ की आशंका
➡️बाढ़ की संभावना को लेकर सरकार अलर्ट
➡️खराब मौसम में बाहर न निकलने की अपील

26/09/2026

बरेली में बारिश का कहर

#बरेली

26/09/2026

🚨 बड़ी खबर 🚨 Alart -24 घंटे से पहले यह खबर पूरे हिंदुस्तान के मुसलमान का पहुंचा दो
शौकत अली, प्रदेश अध्यक्ष AIMIM

26/09/2026

🚨 मुसलमानों को वोट न देने की बात? समाजवादी नेता के बयान पर सियासी चर्चा तेज!

वीडियो में समाजवादी खेमे से जुड़े नेता कहते हुए नजर आ रहे हैं—
“हम मानते हैं मुसलमान हमसे नाराज़ हैं… मुसलमानों को वोट न दें।”

आखिर पूरा मामला क्या है? 👇
वीडियो को अंत तक देखिए और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।

📲 ऐसी ही ताज़ा राजनीतिक खबरों के लिए UP News Today को Follow करें और खबर को Share करें।

24/09/2026

बरेली में 21 शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, नशे से लेकर गौकशी और लूट तक में नाम

बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग थानों में 21 अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन अपराधियों के खिलाफ नशीले पदार्थों की तस्करी, पशु क्रूरता और तस्करी, गौकशी, हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, चोरी, मारपीट और वाहन चोरी जैसे मामले दर्ज हैं। अब संबंधित थानों की पुलिस इनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखेगी।

आंवला में सबसे ज्यादा चार अपराधी हिस्ट्रीशीटर

आंवला थाने में सबसे ज्यादा चार अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें लोकेंद्र यादव निवासी दशरथनगर, नदीम कुरैशी निवासी गंज कुरैशियान, तेजराम उर्फ तेजू निवासी अजुया और फिरोज निवासी गंज कुरैशियान शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड में इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता व तस्करी और मादक पदार्थों से जुड़े मुकदमों का उल्लेख है।

भमोरा और शीशगढ़ में तीन-तीन पर कार्रवाई

भमोरा थाने में रामजी निवासी गौसगंज, डालचंद्र निवासी मिलक मझारा और धीरज वर्मा निवासी नवदिया की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनके खिलाफ हत्या और मादक पदार्थों से जुड़े मुकदमों का रिकॉर्ड है।

शीशगढ़ में अकील अहमद निवासी टांडा छंगा, जलीस अहमद निवासी कंचनकुआं और विशाल उर्फ बीना निवासी कुरैशीनगर को हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अकील के खिलाफ लूट और हत्या, जलीस के खिलाफ गौकशी तथा विशाल के खिलाफ गौकशी और लूट से जुड़े मामले हैं।

फरीदपुर और कैंट के दो-दो अपराधी

फरीदपुर थाने से मोहसिलिम निवासी मोहनपुर और रिजवान खां निवासी बेहटा की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थों से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं।

कैंट थाने में मुकुल यादव निवासी कान्हरपुर और अनिकेत उर्फ नानू निवासी कान्हरपुर पर कार्रवाई हुई है। पुलिस रिकॉर्ड में मुकुल के खिलाफ लूट और मारपीट तथा अनिकेत के खिलाफ वाहन चोरी से जुड़े मामले दर्ज हैं।

देवरनिया में गौकशी, शेरगढ़ में हत्या का मामला

देवरनिया थाने से परवेज उर्फ परवेश निवासी हाफिजगंज की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ गौकशी से जुड़े मुकदमों का उल्लेख है। वहीं शेरगढ़ में ओमप्रकाश निवासी मोहम्मदपुर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ हत्या और मारपीट से जुड़े मामले दर्ज हैं।

बहेड़ी, नवाबगंज और किला में भी कार्रवाई

बहेड़ी थाने से मो. शाकिर निवासी मोटा झंडा को हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। उसके खिलाफ पशु क्रूरता और तस्करी से जुड़े मुकदमे हैं।

नवाबगंज में सूरजपाल उर्फ सूरज पाठक निवासी भट्ठा पहलवान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और मारपीट के मामले दर्ज हैं। किला थाने में रिजवान निवासी डुंगनवां पर कार्रवाई हुई है। पुलिस रिकॉर्ड में उसके खिलाफ बलवा और गौकशी से जुड़े मुकदमों का उल्लेख है।

शाही और अलीगंज में भी खुली हिस्ट्रीशीट

शाही थाने से इमरान निवासी आजमनगर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसके खिलाफ चोरी से जुड़े मुकदमों का रिकॉर्ड है। अलीगंज थाने में रामभरोसे निवासी कमालपुर को हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। उसके खिलाफ चोरी और मादक पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज हैं।

12 थानों में 21 अपराधियों पर कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक जिले के 12 थानों में कुल 21 अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधियों की संख्या अधिक है। इसके अलावा हत्या, लूट, गौकशी, पशु तस्करी, चोरी, मारपीट और वाहन चोरी जैसे मामलों में शामिल रहे अपराधी भी इस सूची में हैं।

हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर रहेगी नजर

एसएसपी अनुराग आर्य ने संबंधित थाना प्रभारियों को हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है।

Address

Meerganj
Mirganj
UTTARPRADESH

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up News Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share