राष्ट्रीय अध्यक्ष:-भारतीय मतदाता संघ,पंडित आदेश फौजी

  • Home
  • India
  • Meerut
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष:-भारतीय मतदाता संघ,पंडित आदेश फौजी

राष्ट्रीय अध्यक्ष:-भारतीय मतदाता संघ,पंडित आदेश फौजी राजनीति दल या पार्टी कोई भी हो पहले हम मतदाता हैं मजबूत सरकार और अखंड राष्ट्र के निर्माता हैं।

हम भाजपाई हैं, विपक्षी नेताओं की तरह अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग या ईवीएम पर नहीं फोड़ते मैं भाजपा का ...
03/08/2026

हम भाजपाई हैं,
विपक्षी नेताओं की तरह अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्था चुनाव आयोग या ईवीएम पर नहीं फोड़ते मैं भाजपा का एक सामान्य कार्यकर्ता जनता जनार्दन के निर्णय को स्वीकार हुए भाजपा की गुटबाजी के कारण जीते हुए प्रत्याशी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूॅ जयभाजपा तयभाजपा
Narendra Modi #पंडित_आदेश_फौजी #मो०8630029418

जय मां भारती तेरा वैभव सदा अमर रहें प्रधानमंत्री किसी दल के नहीं, भारत के लोकतांत्रिक पद का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उन...
28/07/2026

जय मां भारती तेरा वैभव सदा अमर रहें

प्रधानमंत्री किसी दल के नहीं, भारत के लोकतांत्रिक पद का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उनसे असहमति हो सकती है, उनकी नीतियों का विरोध किया जा सकता है, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर उनके लिए गालियाँ, अश्लील भाषा और हिंसा का आह्वान करना न तो लोकतंत्र है और न ही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता।

मेरे देश के युवा ! आप देश का भविष्य हैं, किसी राजनीतिक खेल का मोहरा नहीं। अपनी ऊर्जा, अपनी आवाज़ और अपनी पहचान को कुछ मिनट की वायरल वीडियो या भीड़ की तालियों के लिए बर्बाद मत कीजिए।

जंतर-मंतर के कुछ वीडियो देखकर दुख होता है कि कुछ युवा कैमरे के सामने अशोभनीय भाषा बोलने और वायरल होने को ही साहस समझ बैठे हैं। प्रधानमंत्री के लिए अपशब्द, हत्या जैसी बातें और अभद्र नारे किसी भी सभ्य समाज के संस्कार नहीं हो सकते।

याद रखिए, लोकतंत्र की ताकत तर्क, संवाद और मर्यादा में होती है, न कि गाली, धमकी और अराजकता में। असहमति का अधिकार संविधान देता है, लेकिन किसी के प्रति हिंसा भड़काना या अमर्यादित भाषा का प्रयोग करना न तो कानून स्वीकार करता है और न ही भारतीय संस्कृति।

जो लोग इसे “क्रांति” समझ रहे हैं, उन्हें पहले लोकतंत्र का अर्थ समझना चाहिए। विचारों की लड़ाई विचारों से जीती जाती है, गालियों से नहीं।

मेरे युवा साथियों, किताबों से निकला ज्ञान, विवेक और राष्ट्रहित की सोच आपको सच्चा नेता बनाएगी; भीड़ का हिस्सा बनकर अश्लीलता और उन्माद फैलाना नहीं। निर्णय आपका है—इतिहास में एक जागरूक नागरिक के रूप में याद किए जाएँगे या कुछ सेकंड की वायरल वीडियो बनकर भुला दिए जाएँगे।
कुछ लड़कियों की ज़ुबान...
बाकी लड़कियों के चरित्र का प्रमाणपत्र बन जाती है

क्योंकि समाज अक्सर यह नहीं देखता कि गाली किसने दी...
वह सिर्फ़ इतना याद रखता है कि "लड़कियाँ गालियाँ दे रही थीं।"

फिर उन लड़कियों को भी उसी तराज़ू में तौला जाता है...
जो अपनी बात तर्क, संयम और गरिमा के साथ रखना जानती हैं।

याद रखिए...
एक पल की बदज़ुबानी, वर्षों से सम्मान के लिए लड़ी जा रही लड़ाई को कमज़ोर कर सकती है।
विरोध की ताक़त आवाज़ की ऊँचाई से नहीं, तर्क की गहराई और भाषा की गरिमा से तय होती है।



#पंडित_आदेश_फौजी #मो०8630029418 #राष्ट्रीय_अध्यक्ष_भारतीय_मतदाता_संघ Narendra Modi

डिम्पल यादव आयी,योगेंद्र यादव आए, प्रशांत भूषण आए चंद्रशेखर रावण आया अरुंधति रॉय आई, स्वरा भास्कर आई, संजय सिंह आए आतिशी...
18/07/2026

डिम्पल यादव आयी,योगेंद्र यादव आए, प्रशांत भूषण आए चंद्रशेखर रावण आया
अरुंधति रॉय आई, स्वरा भास्कर आई, संजय सिंह आए
आतिशी आई, प्रिया सरोज गई, रागनी सोनकर गई,
प्रकाश राज आया, केजरीवाल गए हैं, कुणाल कामरा है।
राकेश, दहिया, अभिजीत दीपके ,कई ऐसे भी आये जिनका लिंग नही पता और फिर :- 😱
मंच से उमर खालिद के लिए जिंदाबाद का नारा ✅
मंच से हिंदू देवी देवताओं को अपशब्द ✅
मंच से भारत के टुकड़े करने का अहवाहान✅
मंच से संविधान के नाम पर सवर्णो को नीचा दिखाना ✅
मंच से जातिवाद का जहर फैलाना ✅
इस्लामवादी, ईसाईयतवादी, वामपंथी विचारधारा को सर्मथन करने वाले सनातन का विरोध करने वाले कम्युनिस्ट पार्टी के लोग तो भूख हड़ताल पर हैं, मगर पब्लिक नहीं आई ,जनता नहीं आई ,छात्र नहीं आए ,भूख हड़ताल करो, अनशन खूब करो, प्रदर्शन करो मगर नाटक मत करो
क्योंकि ये पब्लिक है ये सब जानती है । हमारा gen Z कहां है पता है? वो अमरनाथ , तुंगनाथ, केदारनाथ यात्रा पर गया हुआ है । फिर कांवड लेकर जाएगा। वापस आकर पढ़ाई करेगा । सलेक्शन लेगा। वो इस नाटक मंडली में शामिल नहीं होगा। क्यूंकि देश बदल चुका है। #पंडित_आदेश_फौजी Narendra Modi

वांगचुक कभी भी मर सकता है, नेहा कभी भी मर सकती है। इनको बचा लिया जाना चाहिए। इनके जान की कीमत देश से बड़ी है। लोकतंत्र क...
18/07/2026

वांगचुक कभी भी मर सकता है, नेहा कभी भी मर सकती है। इनको बचा लिया जाना चाहिए।

इनके जान की कीमत देश से बड़ी है। लोकतंत्र की धज्जियां बेशक उड़ जाएं लेकिन वांगचुक नहीं मरना चाहिए।

अरुंधति राय, कुणाल कामरा, स्वरा भास्कर, योगेंद्र यादव, अरविंद केजरीवाल, डिम्पल यादव ,संजय सिंह, राजकुमार भाटी, अभिजीत दीपके, विजेता दहिया के चरणों में नरेंद्र मोदी को लोट जाना चाहिए।

इनको देश की जरूरत नहीं हैं, बल्कि देश को इनकी जरूरत है।

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो जाता, उसके लिए हम लोग ही पर्याप्त थे, हमारा विरोध ही काफी था। कम से कम उसका मंत्रालय तो जरूर बदल जाता लेकिन अब संभव नहीं दिखता।

सच कहें तो इन सारे देश विरोधियों ने मिलकर ही सरकार को विवश कर दिया कि वह अपने स्टैंड पर अडिग रहे।

इसे कोई भले ही सरकार का अहंकार कहे, लेकिन सरकार कभी कोई ऐसा संदेश नहीं देना चाहेगी कि वह इनके सामने झुक गयी है।

हम भी नहीं चाहेंगे। सरकार से सौ मुद्दों पर रुष्टता के बाद भी इन हिंदू विरोधी, देश विरोधी, इस्लामपरस्त, विदेशी फंडजीवियों के आगे सरकार का थोड़ा भी समर्पण हमे भी सहन नहीं होगा।

वांगचुक एक वीडियो में कश्मीर में रेफरेंडम की मांग करता दिखाई दे रहा है। चीन के विषय में उसका स्टेटमेंट जगजाहिर है।

इसे देशद्रोह नहीं कहेंगे तो और क्या कहेंगे?

विजेता दहिया के अनेक वीडियो होंगे जिसमे वह हिंदू देवी देवताओं का मजाक करता दिखाई दे रहा है।

कुणाल कामरा को सब लोगों ने इसी मंच से सुन लिया होगा।

नंदिता नारायण ने फ़ैज़ का जो नज़्म सुनाया, सबने सुन लिया होगा।

इसके बाद भी अगर कोई इनके समर्थन में है तो उसकी सोच को धिक्कार है।

ये सारे तत्व नीट के मुद्दे को डाइलूट करने के असली अपराधी हैं।

देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे कि वांगचुक से बड़ा कोई वैज्ञानिक हुआ ही नहीं हो। देश की सारी वैज्ञानिक तरक्की के पीछे वही खड़ा हो।

वह मर जायेगा तो देश एक शताब्दी पीछे चला जायेगा।

सरकार को उसे रत्ती भर भी भाव नहीं देना चाहिए।

सरकार कोई उसकी लुगाई नहीं है कि उसे मनाने जाए कि उठो मेरे राजा! खा लो देश विरोधी ताकतें ऐसे आंदोलनों को फंडिंग करती है इसमें कोई संदेह नहीं है वामपंथी, कट्टरपंथी, ईसाईयत एवं इस्लामपरस्त राजनीतिक दल जो भारत को जलाने के लिए तैयार है बस उन्हें सत्ता मिले इस खेल को समझिए भारत को विश्व गुरु की और बढ़ता देख सनातन विरोधी विचारधारा एक मंच पर है जो सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन दे रहे हैं ।

जिन लोगों ने उसे अनशन के लिए उकसाया है, अगर उनको उसके जान की कीमत हो, तो वे खुद उसे जबरन खिलाएं वरना ये राष्ट्रवादीयों की सरकार है हमारे लिए नेशन फर्स्ट है और बात मोदी की तो मोदी को मेरे जैसे करोड़ों अंधभक्त और मैं अकेला ही मोदी को झुकने नहीं दूंगा क्योंकि मैं भारत के मतदाताओं का नेतृत्व करता हूॅ और भारत के मतदाताओ ने सपा, बसपा,असपा, कांग्रेस, टीएमसी,आप जैसे सैकड़ों राजनीतिक दलों को नकारकर भाजपा को 23 राज्यों में चुना है आगे भी ये विज़न और मिशन चलता रहेगा यूपी विधानसभा चुनाव 2027 लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी फिर से भगवा लहरायेंगे योगी को लायेंगे भारत के मतदाताओं ने ठाना है हर राज्य में भाजपा को लाना है हर घर भगवा लहराना है। #पंडित_आदेश_फौजी #राष्ट्रीय_अध्यक्ष_भारतीय_मतदाता_संघ Narendra Modi

भारत विरोधी ताकतों के द्वारा विदेशों की धरती पर बैठकर आप, सपा ,कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और इंडिया ठगबंधन भारतीय...
23/05/2026

भारत विरोधी ताकतों के द्वारा विदेशों की धरती पर बैठकर आप, सपा ,कांग्रेस, डीएमके, तृणमूल कांग्रेस और इंडिया ठगबंधन भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरोधी संगठनों इस्लामिक, ईसाईयत वामपंथी विचारधारा सनातन विरोधी विचारधारा, टुकड़े टुकड़े गैंग,भारत तेरे टुकड़े होंगे इंसाअललह कहने वालों का सर्मथन करने वाले धनाढ्य सोशल मीडिया के शैतानी चालबाजियों के मास्टरमाइंड दल्लों और मुल्लों द्वारा एक नई नौटंकी शुरू हुई है....."कॉकरोच जनता पार्टी".....लगभग 4-5 AAP और कॉंग्रेसी,सपा,डीमके, influencers....जो विदेश मे बैठे हैं....एक अमेरिका मे है...एक जर्मनी मे है...एक दुबई मे है.....उन्होंने इसे शुरू किया है...........जो इसका प्रमुख हैंडलर है....वो AAP का मेंबर है....सिसोदिया के लिए काम करता है....और AAP की सोशल मीडिया टीम के प्रमुख मे से एक है...Instagram......जिसे सोशल मीडिया में नचनियों का अड्डा माना जाता है....वहाँ इसके लाखों मे followers बन चुके हैं सिर्फ 3 दिनों मे....जिनमे अधिकांश पाकिस्तानी....बांग्लादेशी....मिडिल ईस्ट...और अमेरीका से हैं....जहां से इस account को चलाया जा रहा है.......मकसद वही है....भारत के GenZ को भड़काना और सड़कों पर लाना....
.....लेकिन इससे होगा क्या....!!....विपक्ष के पास शुरू से सैकड़ों ऐसे creators हैं जो सालों से यही कर रहे हैं....लेकिन कुछ नहीं कर पाए....ये 101 वां हो जाएगा....वही followers....वही content....वही eco-system....बस नाम बदल बदल के एक ही Propaganda सारे फैलाएंगे.....इसमे नया क्या है....ये तो ये शुरू से कर रहे हैं...
....इन्हें लगता है कि सिर्फ सोशल मीडिया पर हवा बनाने से चुनाव जीते जाते हैं....इन्हें इतनी सी बात समझ नहीं आती की सोशल मीडिया भी तभी काम करता है....जब आपके नेता की जमीन पर जनता मे स्वीकार्यता हो.....और उसके लिए काम करने पड़ते हैं...और काम तो इनके ऐसे हैं कि....केंद्र सरकार पेट्रोल के दाम 3/- बढ़ाती है तो इनके मुख्यमंत्री 5/- बढ़ा देते हैं.....और कहते हैं मोदी ने पेट्रोल महंगा कर दिया है....जैसे जनता को तो कुछ पता ही नहीं है....
.....तो जब आपका प्रोडक्ट ही खराब है....तो चाहे लाख Propaganda फैला के हवाबाजी करते रहो...होना कुछ नहीं है....2019 मे कॉंग्रेस ने अपने युवराज की इमेज बनाने में 500 Cr खर्च किए थे....हुआ क्या...!!....GenZ वाली नौटंकी 2024 के चुनाव में खूब फैलाई गई... क्या हुआ...!!...अभी बंगाल,असम, पांडुचेरी चुनाव में कितनी अफवाहें फैलाई गईं.....क्या हुआ...!!....
....जो जमीन पर मजबूत हैं....उन्हें हवाबाजी से हराने के सिर्फ सपने देखे जा सकते हैं....बाकी अगर नेपाल -बांग्लादेश की तरह कुछ करने का इरादा है तो.....हमारे पास जांचा परखा और आजमाया हुआ स्प्रे है......जो काॅकरोच जैसे गंदी नाली के कीड़ों का जड़ से सफाया कर देता है ब्लैक हिट और लाल हिट ..... #पंडित_आदेश_फौजी Narendra Modi

जय श्रीराम मित्रों 🙏🚩
Nation First 🇮🇳🚩

भारत सरकार के माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं विधायक नोएडा श्री पंकज सिंह जी पिता और पुत्र दोनों को आवास पर प...
04/03/2026

भारत सरकार के माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी एवं विधायक नोएडा श्री पंकज सिंह जी पिता और पुत्र दोनों को आवास पर पहुंचकर रंगोत्सव की ह्रार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित दी जयश्रीराम जयश्री परशुराम। #पंडित_आदेश_फौजी #सदस्य_स्पेशल_ओलंपियाड_भारत

आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं।आज अपनी कर्मभूमि जिला पंचायत वार्ड -13 क्षेत्र की ग्राम पंचायत नानू में छोटे भाई श्री नितिन ...
15/02/2026

आत्मीय स्वागत से अभिभूत हूं।

आज अपनी कर्मभूमि जिला पंचायत वार्ड -13 क्षेत्र की ग्राम पंचायत नानू में छोटे भाई श्री नितिन शर्मा जी एवं समर्पित साथियों की ऊर्जा और सहभागिता ने नई प्रेरणा दी।

आप सभी साथियों का यही प्यार सम्मान ही मेरी वास्तविक शक्ति, ऊर्जा और प्रेरणा हैं।

आपके परिश्रम एवं निष्ठा के बल पर ही आपका ये भाई/ बेटा हर दिन नई ऊर्जा के साथ निरंतर जनसेवा ही संकल्प की दिशा में अग्रसर है।

आप सभी के इस अपार स्नेह एवं सहयोग के लिए हृदय से आभार।
#पंडित_आदेश_फौजी
#सदस्य
#स्पेशल_ओलंपियाड_भारत
Narendra Modi

स्पेशल ओलंपियाड भारत की चैयरमैन श्रीमती मल्लिका नड्डा जी धर्मपत्नी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा केंद्रीय मंत्री श्री जग...
10/02/2026

स्पेशल ओलंपियाड भारत की चैयरमैन श्रीमती मल्लिका नड्डा जी धर्मपत्नी पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा केंद्रीय मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार चैयरमेन हरियाणा प्रदेश पूर्व विधायक कालका पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्तमान में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा श्रीमती लतिका शर्मा जी द्वारा केंद्र सरकार खेल मंत्रालय से स्वीकृत स्पेशल ओलंपियाड का सदस्य नामित करने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व का ह्रार्दिक आभार जयभाजपा। Narendra Modi

10/02/2026

हिन्दुत्व की दहाड़ हिन्दुत्व का शंखनाद विराट हिन्दू सम्मेलन 22 फरवरी 26 दिन,रविवार दोपहर 12 बजे, स्थान मुरली वाला फ़ार्म हाउस शामली करनाल रोड,भूनी मेरठ,नियर टोल प्लाजा आप सभी सनातनी परिवार सहित सादर आमंत्रित हैं। निवेदक:-पंडित आदेश फौजी,मो०8630029418

Address

Gate No-2, Dream City Kankarkhera
Meerut

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm
Sunday 9am - 8pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राष्ट्रीय अध्यक्ष:-भारतीय मतदाता संघ,पंडित आदेश फौजी posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category