30/11/2022
यातायात माह नवम्बर ~ 2022 समापन कार्यक्रम!
आज दिनांक 30.11.2022 को यातायात माह का समापन पुलिस लाइन स्थित सभागार में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर मार्तंड प्रकाश की अध्यक्षता में किया किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात देवेश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात धर्मेंद्र चौहान, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक तिवारी, क्षेत्राधिकारी सदर प्रवीण मलिक, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन राम मोहन शर्मा प्रभारी निरीक्षक यातायात शौर्य कुमार, थाना प्रभारी गोविंद नगर संजय पांडेय, थाना प्रभारी सदर अजय किशोर, प्रतिसार निरीक्षक राधेश्याम आदि अधिकारियों के साथ, जनपद की स्वम् सेवी संस्थाओं के सदस्य, मीडिया के पत्रकार बन्धु और शहर के गणमान्य नागरिक, स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे। यातायात माह माह में सराहनीय कार्य करने वाले यातायात कर्मियों को सम्मानित किया गया।
इस सम्पूर्ण माह के दौरान यातायात नियमों का प्रचार प्रसार, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, के माध्यम से जनता को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यातायात माह में जनपद के विभिन्न स्कूल/कॉलेज, कोचिंग सेंटर में जनपद की स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग प्राप्त करते हुए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। इस संपूर्ण माह में कुल 76 स्कूल/कॉलेज में जाकर लगभग 26845 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी।तथा आठ स्कूलों में निबंध, चित्रकला, एवं यातायात वाद विवाद प्रतियोगिता कराई गई ।मथुरा शहर एवं कस्बा वृंदावन में विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, यातायात पुलिस द्वारा घने कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटना के बचाव के लिए वाहनों पर निशुल्क डिफलेक्टर टैप लगवाए गए ट्रक टैंकर रोडवेज बस स्कूल बस चालकों के लिए चिकित्सा शिविर लगाकर उनका निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया ई रिक्शा ऑटो टेंपो रोडवेज बस स्कूल बस आदि को यातायात नियमों के संकेतों की जानकारी दी गई इस संपूर्ण महा में यात्रा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर जनपद पुलिस द्वारा 34836 वाहनों के चालान किए गए तथा 2182800 रुपए नगद तथा 46043500/ पेंडिंग शमन शुल्क किया गया।
UP Police
ADG Zone Agra
Ssp Mathura
Zee News