Pankaj Kumar Singh

Pankaj Kumar Singh Ex Chairman, Nagar Parishad, Masaurhi

02/09/2026

मसौढ़ी रेलवे गुमटी (SH-1) पर 3 साल से अधिक समय से पुल निर्माण का काम चल रहा है!

मसौढ़ी SH-1 रोड जिस पर मसौढ़ी रेलवे गुमटी पर पुल निर्माण का कार्य पिछले 3 वर्षों से अधिक समय से चल रहा है, रोड की हालत बहुत खराब हो चुकी है।
व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। बरसात में आम लोगों के लिए चलना-फिरना मुश्किल हो गया है।

पथ निर्माण विभाग द्वारा रोड के गड्ढों की मरम्मत नहीं की जा रही है। रोज टेम्पो पलट रहे हैं, वाहनों को भारी परेशानी हो रही है। आम जनता परेशान है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री जी एवं माननीय पथ निर्माण मंत्री श्री .krshailendra जी से विनम्र निवेदन है कि इस पर तत्काल ध्यान दें और जनता की सुविधा के लिए सड़क के गड्ढों को तुरंत भरवाया जाए।

CMO Bihar Pankaj Singh

#मसौढ़ी #पथनिर्माण #बिहार #सड़क_मरम्मत #जनसमस्या

05/03/2026

नारा था पच्चीस से तीस फिर से नीतीश। वोट तो वही बोल के लिया था। अब एक छोटा सा कहानी सुनाता हूं।

नीतीश कुमार ने एक छोटा अजगर पाला और उसे प्यार से पालकर बड़ा किया, वह अक्सर उनके साथ लिपटकर सोता था। धीरे-धीरे अजगर बड़ा हो गया (लगभग 10 फीट) और उसने अचानक खाना खाना छोड़ दिया।
नीतीश कुमार ने डॉक्टर को बुलाया, जिन्होंने बताया कि अजगर बीमार नहीं है। वह रोज रात को इसलिए लिपटता था क्योंकि वह नीतीश कुमार के शरीर का माप ले रहा था। डॉक्टर ने बताया कि अजगर ने खाना इसलिए छोड़ा है ताकि वह पेट में जगह बना सके और नीतीश कुमार को निगल सके। परन्तु नीतीश कुमार ने डॉक्टर की बात नहीं मानी और अजगर का साथ नहीं छोड़ा अब अजगर ने उनका लावणेंन भोज्यम करने की तैयारी कर दी है। कभी भी निगले जा सकते हैं।

सीख (Moral): यह कहानी बताती है कि अजगरों/आस्तीन के सांपों के स्वाभाविक स्वभाव को भुलाकर उन पर आवश्यकता से अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए वरना उनका देखते देखते एकनाथ शिंदे हो जाता है। यह हमारे आसपास के धोखेबाजों के लिए भी एक संकेत है।

बाकी जोड़ी मोदी नीतीश के हिट होई गाइए और बसीऔरा होली मनाए। जोगीरा सा रा रा रा।

पंकज कुमार सिंह
छोटका कार्यकर्ता

https://youtu.be/Fc5kHtEFTeM?si=0-xbF15c-6YPh-gM
12/01/2026

https://youtu.be/Fc5kHtEFTeM?si=0-xbF15c-6YPh-gM

जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी सीएम नीतीश कुमार के लिए भारत रत्न की मांग करके पार्टी में अलग-थलग पड़ गए हैं। पार....

16/11/2025
10/11/2025

दिल्ली में हुए धमाके में कई लोगों की मृत्यु एवं कई के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 🙏

Address

Masaurhi
804452

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pankaj Kumar Singh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share