Madhepura District Administration

Madhepura District Administration Official Facebook account of District Magistrate cm District Collector Madhepura, Bihar (जिला प्रशासन, मधेपुरा)

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुराजिला जनसंपर्क कार्यालयदिनांक : 03 सितंबर 2026 *गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ...
03/09/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 03 सितंबर 2026

*गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने को जागरूकता रथ रवाना*

*जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों के लिए किया रवाना*

मधेपुरा, 03 सितंबर 2026। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में 02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित गैर-संचारी रोग (NCD) अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर, मधेपुरा से जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को गैर-संचारी रोगों की रोकथाम, समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करेगा।

अभियान के दौरान उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों के लक्षण, जोखिम कारक, बचाव एवं समय पर जांच के महत्व के संबंध में आमजन को जानकारी दी जाएगी। साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा तंबाकू एवं अन्य हानिकारक पदार्थों के सेवन से बचने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं उचित उपचार से गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अभियान का लाभ उठाएं, अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा किसी भी प्रकार के लक्षण अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्या को नजरअंदाज न करें।

02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के माध्यम से जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी, जिससे अधिक-से-अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं एवं जांच की सुविधा से लाभान्वित हो सकें। जागरूकता रथ के माध्यम से विशेष रूप से पंचायत एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण संदेश पहुंचाए जाएंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरासमाहरणालय, मधेपुरा *प्रेस विज्ञप्ति*  *जिलाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय...
03/09/2026

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
समाहरणालय, मधेपुरा

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जिलाधिकारी ने सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण*

*स्मार्ट क्लास एवं प्रयोगशालाओं के नियमित उपयोग पर जोर, छात्राओं की नियमित एवं अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश*

मधेपुरा, 03 सितंबर 2026।

जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन, भा०प्र०से० ने आज सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय, केशव कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधेपुरा का निरीक्षण कर विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, शिक्षण व्यवस्था एवं छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास, सुसज्जित पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, फिजिक्स लैब, केमेस्ट्री लैब एवं बायोलॉजी लैब का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय में आयोजित किए जा रहे साप्ताहिक टेस्ट एवं छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति की भी जानकारी ली। विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि छात्राओं में विषय की गहरी समझ, व्यावहारिक ज्ञान, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करना है। इसके लिए विद्यालय में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों का नियमित एवं प्रभावी उपयोग आवश्यक है।

उन्होंने प्रधानाध्यापिका एवं संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया कि स्मार्ट क्लास का नियमित उपयोग सुनिश्चित करते हुए शिक्षण को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाया जाए। साथ ही फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब में छात्राओं को नियमित रूप से प्रायोगिक गतिविधियों से जोड़ा जाए। पुस्तकालय एवं कंप्यूटर लैब के प्रभावी उपयोग पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने साप्ताहिक टेस्ट की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा टेस्ट के परिणामों के आधार पर छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन की नियमित समीक्षा करने को कहा। कमजोर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को चिन्हित कर उन्हें आवश्यक अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

विद्यालय में छात्राओं की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने छात्राओं की नियमित एवं अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश प्रधानाध्यापिका एवं संबंधित शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा कि नियमित उपस्थिति गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर सीखने के परिणाम एवं छात्राओं के सर्वांगीण विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला है।

उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए शिक्षकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा उपलब्ध सभी शैक्षणिक संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा *प्रेस विज्ञप्ति* दिनांक : 02 सितंबर 2026‘ *जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान क...
03/09/2026

जिला जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक : 02 सितंबर 2026

‘ *जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान का शुभारंभ*

*घर-घर स्वास्थ्य स्क्रीनिंग से गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान एवं उपचार पर जोर*

मधेपुरा, 02 सितंबर 2026। बिहार सरकार, स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 02 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक ‘जाँच एवं उपचार—चिकित्सा आपके द्वार अभियान’ संचालित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ आज पूर्वाह्न 11 बजे ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर 38 जिलों के लिए जागरूकता रथों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

*वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ शुभारंभ*

शुभारंभ समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार श्री विजय कुमार चौधरी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री, बिहार श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय स्वास्थ्य मंत्री, बिहार श्री निशांत द्वारा की गई।

*मधेपुरा में भी आज से शुरू हुआ अभियान*

जिलाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन, भा०प्र०से० ने बताया कि जिले में भी अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है। अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घर के समीप ही गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, आवश्यक परामर्श, जाँच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।

स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परामर्श किया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार मरीजों को जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के लिए रेफर किया जाएगा।

*इन प्रमुख बीमारियों की होगी निःशुल्क स्क्रीनिंग*

अभियान के तहत नागरिकों को निम्नलिखित स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी—

- मधुमेह (डायबिटीज) की स्क्रीनिंग
- रक्तचाप की जाँच
- सामान्य कैंसर की स्क्रीनिंग
- हृदय रोग की स्क्रीनिंग
- सांस एवं फेफड़ों से संबंधित रोगों की स्क्रीनिंग
- फैटी लिवर की स्क्रीनिंग
- 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की स्वास्थ्य जाँच

*समय पर जाँच—स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव*

जिलाधिकारी ने कहा कि गैर-संचारी रोग अक्सर शुरुआती चरण में स्पष्ट लक्षण नहीं देते। ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जाँच के माध्यम से इनकी समय रहते पहचान और उपचार संभव है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन के द्वार तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की कि 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक नागरिक नियमित रूप से अपनी स्वास्थ्य जाँच कराएँ, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही स्क्रीनिंग एवं परामर्श सेवाओं का लाभ उठाएँ तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें।

स्वस्थ नागरिक—स्वस्थ परिवार—स्वस्थ बिहार के संकल्प को साकार करने में जिले के सभी नागरिक अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, मधेपुरा (निकट डी०आर०सी०सी० कार्यालय) में जिला स्तरीय नियोजन -सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन ...
02/09/2026

संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय, मधेपुरा (निकट डी०आर०सी०सी० कार्यालय) में जिला स्तरीय नियोजन -सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला/ रोजगार मेला का आयोजन।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*प्रेस विज्ञप्ति समाहरणालय मधेपुराजिला जनसंपर्क कार्यालयदिनांक 01.09.2026 _डीएम ने आमजनों के बीच पहुंचकर सुनीं समस्याएं_...
01/09/2026

*प्रेस विज्ञप्ति
समाहरणालय मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय

दिनांक 01.09.2026

_डीएम ने आमजनों के बीच पहुंचकर सुनीं समस्याएं_*

पंचायत सहयोग शिविर में उमड़ा जनसैलाब, डीएम ने स्वयं पहुंचकर सुनीं आमजनों की समस्याएं

‘ सबका सम्मान, जीवन आसान’ की भावना के साथ पंचायत स्तर पर एक ही स्थान पर जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान

मधेपुरा, 01 सितंबर 2026। आमजनों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं सम्मानजनक समाधान तथा सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जिले के सभी प्रखंडों की प्रत्येक पंचायत में ‘पंचायत सहयोग शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा श्री संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से प्रखंड मधेपुरा अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, साहूगढ़-1 में आयोजित सहयोग शिविर में भाग लिया।

एक ही छत के नीचे कई विभाग, मौके पर जनसुनवाई और समाधान

‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ की मूल भावना के अनुरूप आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी एक ही स्थान पर उपस्थित रहे। आमजनों से पेंशन, आवास, मनरेगा सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों को प्राप्त किया गया। इसके साथ ही भूमि संबंधी मामले, पारिवारिक विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, जाति, आय एवं निवास प्रमाण-पत्र, बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं पर भी सुनवाई की गई।

सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित शिकायत, समस्या अथवा सुझाव के लिए भी आमजनों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा संबंधित विभागों को मामलों का यथाशीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने आमजनों के बीच पहुंचकर सुनीं समस्याएं

शिविर में बड़ी संख्या में आमजनों की उपस्थिति को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर बारी-बारी से उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्रत्येक मामले की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी द्वारा आमजनों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने एवं मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने से शिकायतकर्ताओं में काफी संतोष एवं विश्वास देखा गया। लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी कदम बताया।

जनता और प्रशासन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बना सहयोग शिविर

पंचायत सहयोग शिविर का उद्देश्य आमजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूर-दराज के कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत दिलाना तथा प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना है। शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आवेदन प्राप्त कर संबंधित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है।

हेल्पलाइन एवं सहयोग पोर्टल की सुविधा

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि पंचायत सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी अथवा सहायता के लिए निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1100 पर प्रातः 08:00 बजे से शाम 08:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त आमजन सहयोग पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपनी समस्या/परिवार पत्र दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर दर्ज मामलों का परिवार पत्र दर्ज किए जाने की तिथि से 30 दिनों के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है।

शिविर में जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, लाभार्थी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

01/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति

समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 01 सितंबर 2026

14 सितंबर को मधेपुरा में मनाया जाएगा हिंदी दिवस समारोह

राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं सरकारी कार्यों में अधिकाधिक प्रयोग पर रहेगा जोर

मधेपुरा, 01 सितंबर 2026

राजभाषा हिंदी के महत्व एवं व्यापक प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 14 सितंबर 2026 को हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित झल्लू बाबू सभागार, डीआरडीए परिसर, मधेपुरा में पूर्वाह्न 11:00 बजे समारोह आयोजित करने की तैयारी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकृत किया गया था। इसी की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

समारोह में हिंदी भाषा से संबंधित संगोष्ठी, परिचर्चा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरकारी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ विद्वानों, साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि हिंदी दिवस को हिंदी के सम्मान, संवर्धन एवं दैनिक जीवन में अधिकाधिक प्रयोग के संकल्प के साथ मनाएं तथा राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुरासूचना एवं जनसंपर्क कार्यालयदिनांक : 31 अगस्त 2026 *जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक सम...
31/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

समाहरणालय, मधेपुरा

सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय

दिनांक : 31 अगस्त 2026

*जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित*

*लंबित मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का डीएम ने दिया निर्देश*

मधेपुरा, 31 अगस्त 2026। जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री आशीष रंजन की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ जिला समन्वय समिति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक डी आर डी ए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित आवेदनों एवं मामलों की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए।

*विधिक एवं न्यायालयीय मामलों की समीक्षा*

जिला विधिक प्रशाखा से संबंधित CWJC, MJC, LPA, नीलाम पत्र वाद एवं लंबित पत्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही भूमि सुधार उप समाहर्ता, मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज के न्यायालय से पारित आदेशों के अनुपालन की भी समीक्षा हुई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर न्यायालयीय आदेशों का नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।

*जनता से प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन पर जोर*

जनता दरबार, मुख्यमंत्री जनता दरबार, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, 2011, PMO पोर्टल एवं CPGRAMS से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया।

*आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं की होगी समीक्षा*

आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन, शौचालय, पेयजल एवं विद्युत सुविधा सहित अन्य आधारभूत आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। डीएम ने सभी सीडीपीओ के साथ बैठक कर केंद्रवार समस्याओं की पहचान एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

*पेंशन एवं वित्तीय मामलों में तेजी के निर्देश*

सामाजिक सुरक्षा के तहत लंबित जीवन प्रमाणीकरण का कैंप लगाकर शत-प्रतिशत निष्पादन करने का निर्देश दिया गया, ताकि लाभुकों को समय पर पेंशन मिल सके। वहीं सभी विभागों को एसी/डीसी बिल का शत-प्रतिशत समायोजन शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा गया।

*CM Dashboard एवं विधानसभा के लंबित पत्रों का करें निष्पादन*

जिला पदाधिकारी ने CM Dashboard एवं विधानसभा सचिवालय से प्राप्त लंबित पत्रों का निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने तथा सभी लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण कर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित आवेदनों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक मामले का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, डीपीओ योजना, आईटी मैनेजर, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा सभी बीडीओ एवं सीओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्तिसमाहरणालय, मधेपुराजिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरादिनांक : 31/08/2026 *“जनसमस्याओं के त्वरित समा...
31/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, मधेपुरा
दिनांक : 31/08/2026

*“जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध : जिलाधिकारी”*

*जनसुनवाई में 44 आवेदनों पर सुनवाई, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश*

मधेपुरा, 31/08/2026

आज दिनांक 31/ 08/ 2026 को समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी, मधेपुरा श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं मांगों से संबंधित कुल 44 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले में त्वरित, प्रभावी एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत तरीके से किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके।

जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन ने कहा कि जिला प्रशासन सुशासन, जवाबदेह प्रशासन एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम आम नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से लोगों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब नहीं होने दें।

जिला प्रशासन, मधेपुरा द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण, पारदर्शिता तथा जनसहभागिता को निरंतर सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*प्रेस विज्ञप्ति* समाहरणालय, मधेपुराजिला जनसंपर्क कार्यालयदिनांक : 31.08.2026 *पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्...
31/08/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

समाहरणालय, मधेपुरा

जिला जनसंपर्क कार्यालय

दिनांक : 31.08.2026

*पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में डीएम ने दिया संदेश* —‘ *पहले अपने परिसर में लगाएं सोलर, बनें दूसरों के लिए रोल मॉडल’*

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए बैंक एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य करने का निर्देश*

मधेपुरा, 31 अगस्त 2026।
स्थानीय कला भवन, मधेपुरा में आज जिलाधिकारी श्री अभिषेक रंजन (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं आमजन को जागरूक करते हुए जिले में रूफटॉप सोलर को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देना था।

उन्मुखीकरण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सबसे पहले वे अपने आवास एवं कार्यालय परिसर में सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवाएं, ताकि वे स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आमजन के लिए रोल मॉडल बन सकें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से योजना के प्रति लोगों में विश्वास एवं जागरूकता बढ़ेगी।

*बैंक अधिकारियों को ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश*

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पात्र आवेदकों के ऋण आवेदनों का ससमय निष्पादन एवं ऋण स्वीकृति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी सहायक विद्युत अभियंताओं एवं कनीय विद्युत अभियंताओं को भी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा अधिकाधिक पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया।

₹ *98 हजार तक का अनुदान, घर की छत बनेगी ऊर्जा का स्रोत*

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना तथा घरेलू उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत केंद्र एवं बिहार सरकार द्वारा रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने पर अनुदान दिया जा रहा है।

*अनुदान का विवरण :*

- 1 किलोवाट: केंद्र सरकार ₹30,000 + बिहार सरकार ₹10,000 = ₹40,000 तक
- 2 किलोवाट: केंद्र सरकार ₹60,000 + बिहार सरकार ₹20,000 = ₹80,000 तक
- 3 किलोवाट एवं उससे अधिक: केंद्र सरकार ₹78,000 + बिहार सरकार ₹20,000 = ₹98,000 तक

*योजना का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ता* www.pmsuryaghar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

*जनप्रतिनिधियों की रही व्यापक भागीदारी*

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मंजू देवी, नगर निकायों के अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य एवं प्रतिनिधिगण, प्रखंड प्रमुख एवं प्रतिनिधिगण, अधिकांश पंचायतों के मुखिया, सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री अरविंद कुमार, सभी सहायक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

31/08/2026

-: प्रेस विज्ञप्ति :-

प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम, पटना के पत्रांक-1061, दिनांक-21.08.2026 द्वारा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, NMDFC टर्म लोन एवं शिक्षा ऋण योजना अन्तर्गत वितरित ऋण राशि की वसूली में तेजी लाने, ऋणियों को ऋण की वापसी हेतु सुविधा उपलब्ध कराने एवं ससमय ऋण की किश्त राशि जमा करने हेतु उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, मधेपुरा में दिनांक-14.09.2026 से 19.09.2026 तक ऋण वसूली कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मधेपुरा जिला में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना द्वारा लाभार्थी ऋणधारकों को कैम्प में उपस्थित होने के लिए तथा ऋण की किश्त राशि जमा करने के लिए दूरभाष के माध्यम से भी सूचना दिया जा चुका है। अतः सभी ऋणधारक कैम्प में आकर बकाया ऋण राशि की अदायगी करना सुनिश्चित करेंगे। ऋण वसूली कैम्प में बकाया ऋण का भुगतान नहीं करने की स्थिति में आपके द्वारा स्पष्टीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा संबंधित ऋणधारकों एवं गारन्टर के विरूद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया की जाएगी। अधिक जानकारी हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, मधेपुरा में कार्यालय अवधि में सम्पर्क कर सकते है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Address

Collectorate
Madhepura
852113

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Telephone

+916476222741

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Madhepura District Administration posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Madhepura District Administration:

Shortcuts

Share