Navyuvak Seva Socity Chhath Puja Pakhowal Road Ludhiana

Navyuvak Seva Socity Chhath Puja Pakhowal Road Ludhiana Navyuvak seva society Reg

संविधान के शिल्पकार, समानता व सामाजिक न्याय के महान प्रतीक, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अपना संप...
14/04/2026

संविधान के शिल्पकार, समानता व सामाजिक न्याय के महान प्रतीक, दलित, शोषित, पीड़ित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका संघर्ष और विचार आज भी हमें समानता, अधिकार और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।



जलियांवाला बाग हत्याकांड की स्मृति दिवस पर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर बलिदानियों को को...
13/04/2026

जलियांवाला बाग हत्याकांड की स्मृति दिवस पर देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर बलिदानियों को कोटि-कोटि नमन!

13 अप्रैल 1919 का वह दिन भारतीय इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसने अंग्रेज़ी हुकूमत की क्रूरता को पूरी दुनिया के सामने उजागर कर दिया। निहत्थे और शांतिपूर्ण लोगों पर की गई गोलीबारी ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का यह बलिदान आज भी हमें राष्ट्रभक्ति, साहस और एकता का संदेश देता है। उनका त्याग हमें यह याद दिलाता है कि आज़ादी हमें यूं ही नहीं मिली, बल्कि इसके पीछे अनगिनत बलिदानों की अमर गाथा छिपी है।

आज हम सभी का कर्तव्य है कि उन महान वीरों के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें। उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

आइए, इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर उन अमर शहीदों को नमन करें और देशहित में सदैव समर्पित रहने का संकल्प लें।

🇮🇳

13/04/2026

भारत की सुर सम्राज्ञी आशा भोसले जी का निधन मेरे लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

पार्श्व गायिका के रूप में आशा ताई ने अपनी मधुर आवाज और अद्वितीय प्रतिभा से एक अलग पहचान बनाई और अपने सुरों से भारतीय संगीत को समृद्ध किया। उनकी आवाज में जितनी कोमलता थी, उनके स्वभाव में भी उतनी ही सादगी और आत्मीयता झलकती थी। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी अमर आवाज के माध्यम से सदैव हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व असंख्य प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।

Address

Pakhowal Road
Ludhiana

Telephone

+919815166658

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navyuvak Seva Socity Chhath Puja Pakhowal Road Ludhiana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Navyuvak Seva Socity Chhath Puja Pakhowal Road Ludhiana:

Share