AAINA न्यूज़

AAINA  न्यूज़ AAINA न्यूज़

सच को दिखाना हमारा पहला वा आखिरी कर्तव्य

22/09/2026
21/09/2026

बिहार के जमुई से सामने आए एक मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

इस मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Aaina News के साथ।

Bihar AainaNews

16/09/2026

रेलवे ट्रैक पर बकरियों के जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कई बकरियां रेलवे पटरी पर जाती नजर आ रही हैं, तभी ट्रेन की चपेट में आने से बकरियों की दर्दनाक मौत हो जाती है। घटना का वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह गया।

AainaNews

16/09/2026

लखनऊ में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवती को कार से कुचलने और बोनट पर घसीटने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को आज गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

AainaNews

15/09/2026

🚨 गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में बड़ी कार्रवाई

गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण सिंह बैंसला को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। CCTV फुटेज की जांच के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी गई है।

मामले में आरोपी के साथ उसके कजिन लविश की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ViralVideo PoliceAction AainaNews

15/09/2026

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI से जनरेटेड बताया जा रहा है। वीडियो में कम कपड़ों में नहाती हुई महिला दिखाई दे रही है, लेकिन इसे वास्तविक घटना या असली वीडियो मानने से पहले सावधानी बरतें।

आज के समय में AI की मदद से बेहद वास्तविक दिखने वाले वीडियो बनाए जा सकते हैं। इसलिए किसी भी वायरल वीडियो को बिना पुष्टि किए सच न मानें और न ही उसे आगे शेयर करें।

⚠️ Aaina News की ओर से: इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। वीडियो केवल जानकारी/जागरूकता के उद्देश्य से साझा किया जा रहा है।

15/09/2026

विश्वविद्यालय परिसर में पान मसाला/गुटखे के प्रचार को लेकर एक युवक ने सवाल खड़ा कर दिया। प्रचार के दौरान युवक ने सवाल किया कि आखिर शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विश्वविद्यालय परिसर में गुटखे का प्रचार क्यों किया जा रहा है?

युवक के इस सवाल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल सिर्फ एक प्रचार को लेकर नहीं, बल्कि युवाओं और छात्रों के बीच ऐसे उत्पादों के प्रचार के असर को लेकर भी है। विश्वविद्यालय जैसे शैक्षणिक परिसर में इस तरह के प्रचार को लेकर आपकी क्या राय है?

देखिए पूरा मामला और बताइए—क्या शैक्षणिक संस्थानों में गुटखा/पान मसाला जैसे उत्पादों का प्रचार होना चाहिए?

YouthQuestion Students AainaNews

13/09/2026

योगी आदित्यनाथ से मीडिया ने सवाल करने की कोशिश की, लेकिन वह बिना जवाब दिए आगे बढ़ते हुए नजर आए। कैमरों के सामने सवाल तो हुए, लेकिन जवाब नहीं मिला।

13/09/2026

दिल्ली में BRICS Summit से पहले झुग्गी-बस्तियों को पर्दों और बैरियर्स से ढकने का मामला चर्चा में है। वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

सवाल उठ रहा है—क्या दिल्ली की गरीबी को पर्दों के पीछे छिपाया जा रहा है? इस पूरे मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

देखिए वीडियो में नेताओं ने इस मुद्दे पर क्या कहा।

AainaNews PoliticalNews

13/09/2026

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग दुकानदार की पानी की बोतलें बिना भुगतान किए ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग बेबसी और दर्द भरी निगाहों से यह सब देखता रह गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों के इस कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि, Aaina News मामले की पूरी सच्चाई संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ViralNews

Address

Alambagh Lucknow
Lucknow
226005

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AAINA न्यूज़ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share