01/06/2026
विश्वकर्मा समाज और पीडीए समाज पर हो रहे उत्पीड़न अत्याचार को अब नहीं बर्दाश्त करेंगे। पूरा विश्वकर्मा समाज अब सड़कों पर उतरेगा और डटकर अत्याचारियों का मुकाबला करेगा।
जब तक भाजपा सरकार रहेगी तब तक समाज पर उत्पीड़न होता रहेगा इसलिए अब भाजपा सरकार को हटाने के लिये तैयार हो जाओ।
उक्त बातें आज कौशाम्बी के कुलदीप पैलेस गुवारा मंझनपुर में आयोजित जनपद के विश्वकर्मा समाज के सम्मेलन में पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कही।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा तथा संचालन श्री चन्द्र विश्वकर्मा ने किया।
श्री विश्वकर्मा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने गाजीपुर के बेटी निशा विश्वकर्मा की हत्या प्रकरण में परिवार की 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की और न्याय दिलाने के लिये विश्वकर्मा बेटी के पक्ष में आवाज उठायी।
पूरे प्रदेश में विश्वकर्मा समाज के ऊपर हो रहे हमले सभी उत्पीड़न अत्याचार में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी समाज के साथ खड़े होकर न्याय दिलाने का काम किया और सभी के परिवार की आर्थिक मदद भी की।
श्री विश्वकर्मा ने कहा महासभा हर जनपद में लीगल सेल बनाकर विश्वकर्मा समाज के वकीलों की टीम तैयार करेगी जो समाज की लड़ाई लड़ेंगे। श्री विश्वकर्मा ने समाज के नौजवानों का आह्वान किया कि अब वे सुरक्षा में आगे आये।अब हमारा भाजपा सरकार से भरोसा उठ गया है।
समाजवादी पार्टी पीडीए समाज की लड़ाई लड़ रही है। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का साथ दो। भाजपा सरकार हटाओ और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाओ और माननीय श्री अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाओ।
पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा समाज पर हो रहे उत्पीड़न अत्याचार पर संगठन की बुलायी बैठक में भाजपा राज के पिछले पांच सालों में विश्वकर्मा समाज पर जनपदो गमें विश्वकर्मा समाज पर हुए अपमान हत्या दुष्कर्म फर्जी मुकदमे जमीनों पर कब्जा की घटनाओं को समाज की बैठक में रखा। इन सभी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने पार्टी का डेलीगेशन भेजा पीड़ित परिवार के साथ खड़े हुए और परिवार की आर्थिक मदद भी की। आप सोचिये जो नेता विपक्ष में रहकर विश्वकर्मा समाज की इतनी मदद कर रहे हैं तो सरकार में आने पर कितनी मदद करेंगे।केवल विश्वकर्मा समाज ही नहीं बल्कि पीडीए समाज के हर वर्ग की मदद कर रहे हैं और पीडीए परिवार की लड़ाई लड़ रहे हैं।
श्री विश्वकर्मा ने कहा आप सभी लोग गांव गांव में भाजपा राज में हो रहे उत्पीड़न अत्याचार को बताइये और सभी का समर्थन मांगिये।
सन 2027 में भाजपा सरकार को हराना है और समाजवादी पार्टी को जिता कर श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना है।
सम्मेलन में दिलीप विश्वकर्मा विपिन विश्वकर्मा एडवोकेट सत्येन्द्र विश्वकर्मा सन्दीप विश्वकर्मा गौरव विश्वकर्मा एडवोकेट रत्नेश विश्वकर्मा अमित विश्वकर्मा दिनेश विश्वकर्मा शैलेन्द्र विश्वकर्मा चुन्नुलाल विश्वकर्मा प्रहलाद विश्वकर्मा रमाकांत पटेल आदि ने सम्बोधित किया।