22/08/2026
|| जय श्री राम ||
लखनऊ, 22.08.2026 | राम राज्य के वर्तमान समय में हमें अपने समाज के सबसे निर्धन और असहाय वर्ग की मदद के लिए आगे आना होगा । यह वह समय है जब हम उनके साथ मिलकर, उनकी मदद कर सकते हैं और उन्हें जीवन की आधारभूत जरूरतें प्रदान करने का संकल्प ले सकते हैं । इसी कड़ी में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 'सियाराम की रसोई' अभियान की शुरुआत की गयी जिसका उद्देश्य है प्रतिदिन गरीबों को आपके सहयोग से नि:शुल्क भरपेट भोजन प्रदान कर मानवता की सेवा करना ।
आप अपने “कभी खुशी कभी गम” के यादगार पलों (जन्मदिवस, सालगिरह, पुण्यतिथि आदि) के शुभ अवसर पर निम्नलिखित तरीकों से जनहित में अपना अमूल्य समर्थन प्रदान कर सकते हैं:
1. ऑनलाइन दान करके आर्थिक सहायता प्रदान करना |
2. खाद्य सामग्री, जैसे कि अनाज, दाल, चावल, फल, सब्जियां और ताजा दूध आदि, को संग्रहित करके हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के समृद्धि केंद्र में जमा करना |
उल्लेखनीय हैं कि भोजन वितरण से पहले, आपके यादगार पलों / विशेष दिन के अवसर की घोषणा उपस्थित सभी लोगों के समक्ष की जाएगी, ताकि आपको आध्यात्मिक साधकों से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिल सकें |
सियाराम की रसोई अभियान के अंतर्गत, माननीय डॉ. देवेंद्र कुमार अरोड़ा जी (पूर्व न्यायामूर्ति, माननीय उच्च न्यायालय, लखनऊ खंडपीठ, पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट अपीलीय न्यायाधिकरण एवं वर्तमान सदस्य, न्यायिक जांच आयोग, सम्भल हिंसा) ने अपनी पूज्य माता जी स्वर्गीय वीरनवली अरोरा जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 'सियाराम की रसोई' योजना के अंतर्गत आर्थिक सहयोग प्रदान कर माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन ‘अपना घर’ संस्था, मोती नगर, लखनऊ में लगभग 73 महिला लाभार्थियों को स्वल्पाहार का वितरण करके अपना बहुमूल्य योगदान दिया । हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट माननीय डॉ. देवेंद्र कुमार अरोड़ा जी तथा उनके परिवार का आभार प्रकट करता है और स्वर्गीय वीरनवली अरोरा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है ।
इस अवसर पर स्वर्गीय वीरनवली अरोरा जी के पुत्र, माननीय डॉ. देवेंद्र कुमार अरोड़ा जी, माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन ‘अपना घर’ संस्था की समर्पित सदस्याएँ श्रीमती निहारिका, राजकुमारी एवं दीपा का महत्वपूर्ण योगदान रहा तथा ट्रस्ट के स्वयंसेवकों की गरिमामयी उपस्थिति रही |
#प्रथमपुण्यतिथि #वीरनवलीअरोरा
#खाना_खिलाना
www.helputrust.org
Narendra Modi PMO India
MYogiAdityanath Chief Minister Office Uttar Pradesh
सियाराम की रसोई SiyaRam Ki Rasoi
Help U Educational & Charitable Trust Help U Educational and Charitable Trust
Kiran Agarwal
Harsh Vardhan Agarwal Harsh Vardhan Agarwal Harsh Vardhan Agarwal
DrRupal Agarwal DrRupal Agarwal Dr Rupal Agarwal
Dr Rupal Agarwal Ex. Chairperson U P State Social Welfare Board