01/10/2026
प्रयागराज के नैनी स्थित UCER (United College of Engineering and Research) की असंवेदनशील व्यवस्था ने एक और छात्र की जान ले ली।
बीमार होने और मेडिकल देने के बावजूद कॉलेज प्रशासन द्वारा 75% अटेंडेंस का दबाव बनाकर लीव नहीं दी गई, जिसके चलते हमारी बहन गुनगुन गुप्ता की असमय मृत्यु हो गई।
यह सिर्फ एक छात्रा की मौत नहीं, बल्कि कागजी नियमों के नाम पर हो रही व्यवस्था की हत्या है।
हमारी मांग:
दोषी कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
गुनगुन गुप्ता के परिवार को न्याय मिले।
आइए इस दुख की घड़ी में परिवार का साथ दें और न्याय के लिए आवाज़ बुलंद करें! ✊