30/04/2020
उपरोक्त चित्र लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में वर्तमान संकट काल में संविदा एवं ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों की है।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के महामंत्री अतुल मिश्रा ने २३/४/२०२० को प्रदेश में राजकीय दैनिक वेतन भोगी आउटसोर्सिंग संविदा पर कार्य कर रहे कर्मियों को स्थायी करने में सम्बन्ध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा | जिसमे उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा है कि वर्तमान संकट काल में प्रदेश के स्थाई नियमित कर्मचारियों की तरह सभी दैनिक वेतन भोगी, संविदा एवं ऑउटसोर्सिंग कर्मचारी भी पूर्ण मनोयोग से सेवा कर रहे हैं विशेषतः चिकित्सा विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे अल्प वेतनभोगी संविदा/ ऑउटसोर्सिंग कर्मचारी अपनी जान की परवाह किये बगैर सेवा कर रहे हैं|
परिषद् के संज्ञान में आया है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी दैनिक भोगी अनुबंध कर्मचारी जो ३ वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं उन्हें नियमित करने का फैसला लिया गया है, जो अत्यंत स्वागत योग्य है|
परिषद् मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध करती कि प्रदेश के संविदा/ दैनिक वेतनभोगी/ ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा को देखते हुए उन्हें स्थाई घोषित करने की कृपा करें|