30/01/2026
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा आज जनभवन, लखनऊ में आयोजित अलंकरण समारोह में विभिन्न क्षेत्रों कला, संस्कृति, साहित्य, नाट्य, खेल और बौद्ध व जैन दर्शन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभाशाली महानुभावों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर उ०प्र० जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ द्वारा जैन दर्शन के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. सुनील कुमार जैन ‘संचय’ को जैन संस्कृति संवर्धन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।