26/05/2026
तस्वीर में दिख रहे दृश्य उत्तर प्रदेश के कौशांबी के हैं। तस्वीरों में लोगों को बकरे ले जाते हुए देखा जा सकता है। दरअस्ल ये लोग बकरों को लूटकर ले जा रहे हैं। कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के अंदावा टेढ़ी मोड़ के पास बकरों से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक में करीब 200 से ज्यादा बकरे/बकरियां भरी हुई थीं। ट्रक पलटा तो उसमें मौजूद बकरे/बकरियां भी सड़क पर बिखर गईं। अभी घायल ट्रक सवार लोग पलटे हुए ट्रक में फंसे थे कि, इसी दौरान वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इंसानों की मदद करने के बजाय बकरों को लूटना शुरू कर दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों को बकरों को ले जाते हुए देखा जा सकता है।
इस शर्मनाक हरकत के लिए किसी वर्ग विशेष को कटहरे में खड़ा करना उचित नहीं है। लेकिन सवाल यह है कि अगर इस शर्मनाक कृत्य करने वाले ‘दूसरे’ होते तो अब तक मीडिया के एंकर चीख-चीख कर उन लोगों को ‘डी-ह्यूमनाइज’ साबित करने के षडयंत्र में लग गए होते। लेकिन फिलहाल शांति है। चूंकि घटना भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश की है, इसलिए कोई सवाल भी नहीं पूछेगा कि उत्तर प्रदेश जैसे ‘राम राज्य’ से तो चोर लुटेरे भाग गए थे, तब ये लोग कौन हैं?
पहले मरी मुर्गी लूटी फिर लूटा तेल
अब मरी बकरी लूटे अंध भक्तो के बाप का निकल गया तेल