11/04/2026
दिनांक 09 अप्रैल, 2026 को उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य हीट वेव एक्शन प्लान-2026 की तैयारी पर एक राज्य अर्न्तविभागीय क्षमता निर्माण एवं संवेदनशील राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन State-Level Inter-Departmental Capacity Building and Sensitization Workshop on “Preparation of Uttar Pradesh State Heat Wave Action Plan 2026” विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन योजना भवन, लखनऊ में किया गया।
कार्यशाला का आयोजन उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र डिमरी, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त), श्रीमती अपर्णा यू (आई.ए.एस.), प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग एवं विभिन्न विभागों-गृह विभाग, कृषि विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, राजस्व विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास विभाग, महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, श्रम विभाग, पर्यटन विभाग, पशुपालन विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ऊर्जा विभाग, परिवहन विभाग, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, जल निगम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, भारतीय रेलवे (डिवीजनल रेलवे मैनेजर), उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, मत्स्य विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, सुदूर संवेदन केन्द्र, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, राज्य आपदा मोचन बल, उ0प्र0, लखनऊ विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारीगण, एवं राष्ट्रीय/राज्य स्तर के विषय विशेषज्ञ एवं अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया, जिसका उद्देश्य राज्य में हीट वेव से निपटने हेतु तैयारियों को सुदृढ़ करना था।
कार्यशाला का शुभारम्ब श्रीमती अपर्णा यू (आई.ए.एस.), प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग द्वारा किया गया उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हीट वेव की तीव्रता और आवृत्ति बढ़ रही है | अतः सभी विभागों के बीच समन्वित प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं साथ ही निर्देश प्रदान किए की राज्य हीट एक्शन प्लान का विकास इस आधार पर किया जाना चाहिए जिसका धरातल पर क्रियान्वयन किया जा सके और संवेदनशील आबादी एवं आम जनमानस लाभान्वित हो सके |
प्रशिक्षण में राहत आयुक्त कार्यालय से विशेष कार्याधिकारी श्री शशी कुमार, श्री अमित कुमार, (ओएसडी) श्री शैलेन्द्र मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से श्री मान्धाता प्रताप सिंह, विशेष कार्याधिकारी, श्री मनोज कुमार, जन सम्पर्क अधिकारी, श्री आशीष शर्मा, फ्लड वार्निंग, परियोजना एक्सपर्ट, श्री आशीष श्रीवास्तव (UNDP) उपस्थित रहे।
प्राधिकरण की तरफ से बैठक का संचालन एवं समन्वय श्रीमती प्रियंका द्विवेदी, प्रोजेक्ट एक्सपर्ट (एग्रीकल्चर) द्वारा किया गया |
कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में:
• प्रो. महावीर गोलेचा, IIPH, गांधीनगर ने राज्य हीट एक्शन प्लान के अंतर्गत विभिन्न विभागों की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।
• डॉ. काशिफ इमदाद, सलाहकार, UP SDMA ने हीट थ्रेशोल्ड, थर्मल बर्डन एवं हीट स्ट्रेस पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए राज्य में हीट वेव प्रबंधन की रूपरेखा प्रस्तुत की।
• डॉ. मनीष रानलकर, निदेशक, IMD लखनऊ द्वारा हीट वेव पूर्वानुमान एवं अर्ली वार्निंग सिस्टम
• डॉ. सौरभ कश्यप (KGMU, लखनऊ) द्वारा हीट वेव के स्वास्थ्य प्रभाव एवं बचाव उपाय
• डॉ. अदिति उमराव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर , UP SDMA ने विभिन्न विभागीय योजनाओं में हीट वेव न्यूनीकरण को मुख्यधारा में शामिल करने के महत्व पर जोर दिया।
• श्री प्रवीन किशोर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर (ट्रेनिंग), UP SDMA द्वारा हीट वेव प्रबंधन के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा कृत कार्यों की चर्चा की ।
कार्यशाला के समापन सत्र में प्राधिकरण के माननीय उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल योगेन्द्र महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि हीटवेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी सरकारी, गैर-सरकारी संगठनों एवं विभिन्न तकनीकी संस्थानों को मिलकर काम करने की जरूरत है। साथ ही हमें हीट वेव न्यूनीकरण हेतु विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करते हुए अर्ली वार्निंग सिस्टम एवं जन-जागरूकता तथा विभागीय योजनाओं में हीट एक्शन प्लान का एकीकरण तथा संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है |
पिछले वर्ष विभिन्न आपदाओं से निपटने में सभी विभागों के अथक और समर्पित प्रयासों को देख, मुझे यह पूर्ण विश्वास है कि हम सभी मिलकर नये संकल्प के साथ कार्य करेंगे और लू -जागरूकता को जन अभियान के रूप में अपनाएंगे |