Kapil Mishra BSP

Website Contact the organization

Kapil Mishra BSP Unofficial Page Kapil Mishra
(1)

आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी द...
05/10/2026

आदरणीय बहन कु. मायावती जी, सादर चरणस्पर्श।

आपने मुझे क्षमा किया और बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी। इस भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आपका आभारी हूँ, और इसे मैं हल्के में कभी नहीं ले सकता हूँ।

पिछले कुछ समय ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। सबसे बड़ी सीख यह है कि यह मूवमेंट किसी एक व्यक्ति से कहीं बड़ा है। परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी और मान्यवर श्री कांशीराम जी ने जो रास्ता दिखाया, और जिस पर आपने अपना पूरा जीवन लगा दिया, उस पर चलना मेरा सौभाग्य है।

इसलिए आपके दिशा-निर्देशन में पार्टी और मूवमेंट का हित ही मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा। मैं अपने सभी व्यक्तिगत हितों को त्यागकर, अनुशासन और पूरी निष्ठा के साथ, संगठन को मज़बूत करने के लिए दिन-रात काम करूँगा।

आपने मुझ पर भरोसा किया है। अब उसे अपने काम से सही साबित करना मेरी ज़िम्मेदारी है।

जय भीम, जय भारत।

"श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा ...
05/10/2026

"श्री आकाश आनन्द को पुनः बी.एस.पी. का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौक़ा दे रही हूँ"

कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर शक्ति प्रदर्शन करेगी बसपा
05/10/2026

कांशीराम साहब की पुण्यतिथि पर शक्ति प्रदर्शन करेगी बसपा

अत्यंत दुखद!आज दिनांक 03-10-2026 को जनपद कौशाम्बी के पूर्व जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राकेश कुमार...
03/10/2026

अत्यंत दुखद!
आज दिनांक 03-10-2026 को जनपद कौशाम्बी के पूर्व जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री राकेश कुमार गौतम जी का बीते दिनों सड़क दुर्घटना के कारण आज हॉस्पिटल में निधन होने की सूचना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।
कुदरत से कामना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके सभी चाहने वालों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
विनम्र श्रद्धांजलि। 💐
#कौशाम्बी

आज दिनांक 02-10-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर के विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में ब...
02/10/2026

आज दिनांक 02-10-2026 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद अम्बेडकरनगर के विधानसभा क्षेत्र जलालपुर में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें विशेष रूप से डॉ.दयाराम राजभर जी को विधानसभा जलालपुर बहुजन समाज पार्टी का प्रभारी/ प्रत्याशी घोषित किया गया।
#बहनजी_का_संदेश
#जयभीम #मिशन_2027
#अंबेडकरनगर #जलालपुर
#बहुजन_समाज_पार्टी

02/10/2026

जनपद अंबेडकर नगर विधानसभा जलालपुर बसपा प्रत्याशी दयाराम राजभर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पूरे एमएलसी दिनेश चंद्र और तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच रहे हैं कार्यक्रम स्थल

श्री आकाश आनंद जी द्वारा पोस्ट परम आदरणीय बहन जी,आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।राज...
02/10/2026

श्री आकाश आनंद जी द्वारा पोस्ट
परम आदरणीय बहन जी,

आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं।

राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।

श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है।

उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ।

मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा।

बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।

जय भीम।
जय बसपा।

प्रेस विज्ञप्ति- EVM,SIR,Election commission of India and law & order. दिनांक- 28/9/2026 #जयभीम  #जयभारत  ी_का_संदेश
28/09/2026

प्रेस विज्ञप्ति- EVM,SIR,Election commission of India and law & order.
दिनांक- 28/9/2026
#जयभीम #जयभारत ी_का_संदेश

28/09/2026

LIVE - सुश्री बहन मायावती जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस.पी | लखनऊ | 28-09-2026

आज दिनांक 28-09-2026 को  समय सुबह  11:30 बजे, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश  की पूर्व मुख्यमंत्री...
28/09/2026

आज दिनांक 28-09-2026 को समय सुबह 11:30 बजे, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद माननीया बहन कु. मायावती जी, कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर ANI /PTI /IANS/ को बाइट देंगी। जो सभी प्रमुख न्यूज़ चैनलों पर लाइव प्रसारित की जाएगी l पार्टी के सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से अनुरोध है कि उपरोक्त समय पर टी.वी. देखने की कृपा करें l
द्वारा :- बहुजन समाज पार्टी- लखनऊ यूनिट
जय भीम जय भारत🐘🐘🐘🐘🐘

Address

Lucknow
226004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kapil Mishra BSP posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Kapil Mishra BSP:

Shortcuts

Share