07/12/2025
साथियों 24 नवंबर को हमने एक 43 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था जिसमें हमने एक बिना मां बाप की बेटी के कन्यादान की राशि इक्कठी करने की अपील करी थी l
वीडियो डालने से पहले जब वो लोग हमसे मिले तो हमने उनसे उनकी रिक्वायरमेंट के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि कुछ और लोगों ने भी उन्हें मदद के लिए आश्वासन दिया है और आप लोग पांच या सात हजार तक हमारी मदद कर दो l
ये आप सब का प्यार और सहयोग है कि महज हमारे सात साथियों ने ही ग्यारह हजार की कन्यादान राशि इक्कठी कर दी....
एक सांकेतिक तस्वीर शेयर की जा रही है हालांकि हमने उस बहन को नकद राशि और आशीर्वाद दिया है l
इस पुनीत कार्य में भाग लेने वाले सभी साथियों का सहृदय आभार और आशा है कि भविष्य में भी हम सब मिलकर यूं ही जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए आगे आते रहेंगे....
इंशा अल्लाह