Sandhya Dalakoti

Contact the organization

Sandhya Dalakoti राजनीति में सक्रिय एक समाजसेवी
•56, लालकुआं विधानसभा
•पूर्व ब्लॉक प्रमुख, हल्द्वानी
•पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य

आज  #बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इ...
14/10/2026

आज #बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भेंट कर कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री नंदन सिंह तुलेरा जी, प्रबंधक श्री विनोद बिष्ट जी, सचिव श्री प्रकाश चंद जोशी जी, कोषाध्यक्ष श्री किशन पांडे जी, उपाध्यक्ष श्री धन सिंह गढ़िया जी, श्री गोविंद गढ़िया जी, श्री रोशन तिवारी जी, श्री दीपचंद जोशी जी, उपप्रबंधक श्री चंचल सिंह कोरंगा जी, श्री प्रकाश मिश्रा जी, उपसचिव श्री सुंदर रर्कवाल जी, श्री नीरज अधिकारी जी, मेकअप इंचार्ज श्री पूरन बिष्ट जी एवं सुरक्षा प्रभारी श्री लक्ष्मण सिंह नैनवाल जी, श्रीमती उर्मिला धामी जी एवं बिंदुखत्ता वन अधिकार संगठन के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हार्दिक आभार। क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाले ऐसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। 🙏

आज बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में जय अजण्डी बूबू श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला के चौथे दिन विशिष्ट अतिथि क...
14/10/2026

आज बिंदुखत्ता के तिवारी नगर में जय अजण्डी बूबू श्री रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित श्री रामलीला के चौथे दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।

रामलीला हमारी संस्कृति, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन से हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। और हमारी नई पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ती है।

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह कोश्यारी जी, सभापति श्री कविंद्र कोरंगा जी, कोषाध्यक्ष श्री अनुज सिंह भंडारी जी, उपसभापति श्री बसंत जोशी जी, मीडिया प्रभारी श्री प्रताप सिंह कोश्यारी जी, प्रबंधक श्री मनोज सिंह कोश्यारी जी, उपप्रबंधक श्री विपिन गिरी जी, उपप्रबंधक श्री प्रवीन सिंह रौतेला जी, मुख्य सुरक्षा प्रभारी श्री राजेंद्र सिंह दानू जी एवं डायरेक्टर श्री खीम सिंह काकीॅ सुबेदार श्री खुशाल सिंह कोश्यारी जी ऊमिॅला धामी जी सहित समस्त कमेटी के सदस्यों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।

जय श्रीराम! 🚩🙏

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्मांडा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥आप सभी को शारदीय नवरात्रि के चतु...
14/10/2026

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ कूष्मांडा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
आप सभी को शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस, माँ कूष्मांडा को समर्पित इस पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
माँ कूष्मांडा से प्रार्थना है कि उनका यह स्वरूप आप सभी के जीवन में आरोग्य, तेज, यश और सुख-समृद्धि का संचार करे।

श्रीमती ममता जोशी जी एवं श्री विपिन जोशी जी की सुपुत्री के नामकरण संस्कार के पावन अवसर पर उपस्थित होकर नन्ही बिटिया को अ...
13/10/2026

श्रीमती ममता जोशी जी एवं श्री विपिन जोशी जी की सुपुत्री के नामकरण संस्कार के पावन अवसर पर उपस्थित होकर नन्ही बिटिया को अपना स्नेह एवं आशीष प्रदान किया। परिवार के इस आनंदमय उत्सव में सहभागी होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।

देवाधिदेव महादेव से कामना है कि बिटिया का जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे। वह स्वस्थ, संस्कारवान एवं प्रतिभाशाली बनकर जीवन में उन्नति करे और अपने माता-पिता तथा परिवार का गौरव बढ़ाए। समस्त जोशी परिवार को इस मंगल अवसर की आत्मीय बधाई।
#नामकरण

"पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥"शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस की आप स...
13/10/2026

"पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥"

शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!

माँ दुर्गा का तृतीय स्वरूप 'माँ चंद्रघंटा' अपने भक्तों को साहस, शांति और आरोग्य प्रदान करती हैं। माँ की असीम कृपा आप और आपके परिवार पर सदा बनी रहे। 🙏

आज बिंदुखत्ता  रावत नगर प्रथम में हमारे स्नेही छोटे भाई श्री खुशाल सिंह मेहता जी के सुपुत्र के पावन विवाह समारोह में सम्...
12/10/2026

आज बिंदुखत्ता रावत नगर प्रथम में हमारे स्नेही छोटे भाई श्री खुशाल सिंह मेहता जी के सुपुत्र के पावन विवाह समारोह में सम्मिलित होने का अत्यंत शुभ अवसर प्राप्त हुआ। मांगलिक गीतों और उत्सव के इस आनंदमय वातावरण में वर-वधू को नए जीवन की शुरुआत पर ढेरों आशीर्वाद एवं हार्दिक बधाई प्रेषित की।
माँ भगवती और भगवान बद्री-विशाल से यही सहृदय प्रार्थना करती हूँ कि नव-दंपति का यह नया सफर असीम प्रेम, आपसी विश्वास, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे। दोनों का दांपत्य जीवन सदैव खुशियों की रोशनी से जगमगाता रहे।

शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।नमस्...
12/10/2026

शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

नवरात्रि के दूसरे दिन जगत जननी मां ब्रह्मचारिणी आप सभी के जीवन में ज्ञान, तप, त्याग और संयम का आशीर्वाद प्रदान करें। मां भगवती आपकी हर मनोकामना पूर्ण करें।

🚩 जय मां ब्रह्मचारिणी! जय माता दी! 🚩

जय माता दी! 🙏🚩 शक्ति, भक्ति और आस्था के पावन पर्व शारदीय  #नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
11/10/2026

जय माता दी! 🙏🚩
शक्ति, भक्ति और आस्था के पावन पर्व शारदीय #नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।

Address

Khera, Gaulapar
Lalkuan

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sandhya Dalakoti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Sandhya Dalakoti:

Shortcuts

Share