Deependra-BDO

Deependra-BDO Personal page of Deependra pandey (All Views are strictly personal).

Please like, share and subscribe our channel.
23/04/2023

Please like, share and subscribe our channel.

Share your videos with friends, family, and the world

26/01/2023
मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवम मा. उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने 34,500 मुख्यमंत्री आवास योजना...
15/11/2022

मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवम मा. उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने 34,500 मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि रू.143.09 करोड़ का बटन दबाकर डिजिटल माध्यम से अन्तरित किया। तत्क्रम में ब्लॉक मड़ावरा जनपद ललितपुर में भी क्षेत्रीय विधायक एवम राज्यमंत्री मा. मनोहर लाल पंथ जी एवम अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, एवम आवासों की चाभी वितरित की गई।

आज देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम में जनपद ललितपुर में कराए जा रहे अमृत स...
28/08/2022

आज देश के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मन की बात कार्यक्रम में जनपद ललितपुर में कराए जा रहे अमृत सरोवर का उल्लेख किया गया है। उत्तर प्रदेश के आदरणीय मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी एवम उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी के कुशल नेतृत्व एवम अपर मुख्य सचिव महोदय, अपर आयुक्त मनरेगा महोदय के कुशल दिशा निर्देशन के साथ साथ जनपद ललितपुर के जिलाधिकारी महोदय एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन में जनपद ललितपुर की मनरेगा की पूरी टीम जैसे कि जिला विकास अधिकारी महोदय, उपायुक्त श्रम रोजगार महोदय, सभी साथी खंड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, सभी गणमान्य ग्राम प्रधान, सभी ग्राम पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक, मनरेगा से संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर एवम अन्य अधिकारियों एवम कर्मचारियों के सहयोग से ही ये संभव हो सका है। आदरणीय प्रधानमंत्री की का यह उद्बोधन हम सभी को जीवनपर्यंत अत्यधिक कर्मठता, सुचिता एवम पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेगा।सभी को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं।
सभी को प्रणाम एवम आभार।
दीपेन्द्र पांडेय (खंड विकास अधिकारी, ललितपुर)

आज दिनांक २१ अप्रैल २०२२ को मंडलायुक्त महोदय झांसी मंडल, झांसी द्वारा नामित मंडलीय अधिकारीगण, उपनिदेशक राष्ट्रीय बचत एवम...
21/04/2022

आज दिनांक २१ अप्रैल २०२२ को मंडलायुक्त महोदय झांसी मंडल, झांसी द्वारा नामित मंडलीय अधिकारीगण, उपनिदेशक राष्ट्रीय बचत एवम परियोजना निदेशक सीएनडीएफ संग विकास खंड मड़ावरा जनपद ललितपुर के ग्राम पंचायत नाराहट एवम गौना में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया। समस्त ग्राम वासियों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवम ग्रामीण जन की समस्यों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

आज दिनांक 25/05/2021 को मैने विकास खंड मड़ावरा(ललितपुर) के सभी संगठित ग्राम पंचायतों के सम्मानित प्रधानों एवम सदस्यों को...
25/05/2021

आज दिनांक 25/05/2021 को मैने विकास खंड मड़ावरा(ललितपुर) के सभी संगठित ग्राम पंचायतों के सम्मानित प्रधानों एवम सदस्यों को अपने पद की शपथ वर्चुअल माध्यम से दिलाई। सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य एवम शिक्षा के विकास एवम कोरोना टीकाकरण की जागरूकता हेतु विशेष प्रयास करने की अपील एवम अंत में सभी को उनके सफल कार्यकाल के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई।

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की संपूर्ण प्रक्रिया का सकुशल, निष्पक्ष, निर्विवाद एवम सफल आयोजन जनपद ललितपुर के...
05/05/2021

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की संपूर्ण प्रक्रिया का सकुशल, निष्पक्ष, निर्विवाद एवम सफल आयोजन जनपद ललितपुर के मेरे दोनो विकास खंडों( बिरधा एवम मड़ावरा) में जनपद के जिलाधिकारी महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय एवम मुख्य विकास अधिकारी महोदय के सकुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
दोनो विकास खंडों के समस्त एडीओ, वरिष्ठ/कनिष्ठ लिपिक, लेखाकार, ग्राम विकास/पंचायत अधिकारियों, रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों, कंप्यूटर ऑपरेटरों एवम समस्त सफाई कर्मियों के अथक एवम आशातीत प्रयासों से यह संभव हो सका है, जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया के आयोजन उपरांत मैने यह अनुभव किया कि पंचायतीराज व्यवस्था सही मायने में भारतीय लोकतंत्र का आधार स्तंभ होने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण का जीवंत उदाहरण है।
सभी विजयी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई एवम सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
सभी का आभार।

Address

Lalitpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Deependra-BDO posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share