01/06/2026
आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय गीता कमल कुरुक्षेत्र में "मोदी जी के 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के" अभियान के निमित जिला अध्यक्ष श्री तेजिंदर सिंह गोल्डी जी की अध्यक्षता में आयोजित सभी जिला पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष, कार्यक्रम के जिला संयोजक सह- संयोजक मंडल के संयोजक सह- संयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक के निमित्त रहना हुआ।
इस बैठक में पूर्व विधायक मंत्री श्री सुभाष सुधा जी जिला प्रभारी कुरुक्षेत्र श्री दीपक शर्मा जी ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन किया।
बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्षों के ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
12 साल बेमिसाल — सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का स्वर्णिम काल।
Nayab Saini BJP Haryana Dr. Archana Gupta Phanindranath Sharma