19/09/2025
आज दिनांक 17 सितंबर 2025 को नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 128 हितग्राहियों को गृह प्रवेश चाभी ओर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र दे कर कार्य गया, साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत 40 आवासों को नवीन स्वीकृति एवम 43 हितग्राहियों जिनका नए आवास का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है उनको पहले किस्त का भुगतान किया गया इसके अलावा पी एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर आवास योजना अंतर्गत पूर्ण आवासों के हितग्राहियों को इस योजना का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम अंगीकार 2025 अंतर्गत सभी राज्य ओर केंद्रीय परिवर्तित योजना का लाभ अधिक से अधिक निवासियों को पहुंचने का है जैसे कि मुफ्त बिजली सूर्य घर योजना, विश्वकर्मा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना 1 के निर्माणाधीन आवासों को जल्द पूर्ण करवाना, क्रेडिट रिस्क गारंटी फंड ट्रस्ट के तहत होम लोन पर सब्सिडी की सुविधा प्रदान करना आदि। इस कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकार श्री नेतराम चंद्राकर, पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, pic मेंबर, पार्षदगण, पालिका कर्मचारी एवम हितग्राही उपस्थित थे।अंगीकार 2025 का आरंभ 4 सितंबर 2025 से लेकर अक्टूबर 2025 तक रहेगा जिसके अंतर्गत विभिन्न वॉर्ड में कैंप आयोजित होगा ताकि अभी राज्य एवम केंद्रीय परिवर्तित योजना का सही प्रचार, प्रसार, सुधार, प्रदर्शन एवम रूपांतरण हो सके। PMAYUrbanChhattisgarh