05/10/2026
आज किच्छा विधानसभा के ग्राम कुरैया पहुँचकर क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंटवार्ता की एवं सभी का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान ग्रामवासियों द्वारा फूल-मालाओं से किए गए आत्मीय स्वागत और मिले अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार। 🙏
जनसंपर्क के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी क्षेत्रवासियों से साझा की तथा पात्र लोगों से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया।
विशेष रूप से मातृशक्ति के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी संवाद हुआ।
ग्राम कुरैया के समस्त क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है। आपका प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏
#किच्छा_विधानसभा #ग्राम_कुरैया #जनसंपर्क #जनसेवा #जनता_जनार्दन #मातृशक्ति #महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भर_भारत #नरेंद्र_मोदी #पुष्कर_सिंह_धामी #उत्तराखंड #किच्छा #सेवा_ही_संकल्प