31/05/2026
19 मई 2026 को खटीमा में तीन दुकानों में हुई चोरियों का पर्दाफाश, दो अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार।
उधम सिंह नगर के खटीमा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सीओ नीरज सेमवाल और कोतवाल विजेंद्र शाह के निर्देशन में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के दो शातिर चोरों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है।18 मई 2026 की रात खटीमा की मेलाघाट रोड पर तीन दुकानों में चोरी हुई थी जिसमे गौरी कम्युनिकेशन दुकान की छत की गुमटी काटकर गल्ले से 6 लाख रुपये चोरी। और किशन लाल जनरल स्टोर छत की दीवार तोड़कर 1000-1200 रुपये नकद चोरी। तथा संजय इलेक्ट्रॉनिक्स की दीवार तोड़कर 3000-3500 रुपये नकद चोरी के तीनों मामलों में कोतवाली खटीमा में मुकदमा अपराध संख्या 153, 154 और 155 / 2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।पुलिस ने खटीमा से जयपुर तक 250-300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 18 मई की रात 11:30 बजे दो संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन से घटनास्थल की ओर आते और सुबह 4 बजे वापस जाते दिखे। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर 29 मई 2026 को पुलिस ने खटीमा मंडी के पीछे रेलवे पटरी के किनारे से दो आरोपियों को पकड़ा। जिसमें जैनुल आवेदीन 21 वर्ष, निवासी न्यूरिया, पीलीभीत - श्रेणी-ए का हिस्ट्रीशीटर, 11 मुकदमे दर्ज। तो दूसरा प्रवेश सक्सेना उर्फ पुष्पा 20 वर्ष, निवासी बरखेड़ा, पीलीभीत 3 लाख 29 हजार 700 रुपये नकद, गौरी कम्युनिकेशन के 4 चेक, चोरी के पैसों से खरीदा 20 हजार का ओप्पो मोबाइल, लोहे का हथौड़ा और छेनी। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि बाकी पैसा ऑनलाइन गेम, घूमने-फिरने और नशे में खर्च कर दिया। इस कार्रवाई में कोतवाल विजेंद्र शाह, एसएसआई के सी आर्य, एसआई जीवन सिंह चुफाल, एस आई अशोक कांडपाल, एस आई भूपेंद्र रंसवाल, एसआई विजय सिंह बोरा, कांस्टेबल मोहन सिंह बोरा, मोहम्मद ईशाक, ललित सिंह कन्याल, कमल पाल, मोहसिन और एसओजी के भूपेंद्र आर्या शामिल रहे।