02/06/2026
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश
---
शासकीय कार्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को "जनसुनवाई" कार्यक्रम के तहत अधिकारीगण नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण करते हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं, और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम सुरगांव जोशी के ग्रामीणों ने आवेदन देकर कलेक्टर श्री गुप्ता को बताया कि गांव में आवारा कुत्तों के कारण ग्रामीणजन बहुत परेशान हैं। उन्होंने ग्रामीणों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने का अनुरोध किया। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की इस समस्या के निराकरण के संबंध में निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉक्टर नागार्जुन बी. गौड़ा, सहायक कलेक्टर सुश्री शिल्पा चौहान, अपर कलेक्टर श्री अरविंद चौहान एवं अपर कलेक्टर श्री के. आर. बडोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
जनसुनवाई में एम एम कॉन्ट्रैक्टर फर्म के प्रतिनिधि ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि उन्होंने नगर परिषद ओंकारेश्वर के आदेश पर ओंकारेश्वर में कार्य किया था, लेकिन उसका भुगतान 11 माह बीत जाने पर भी अभी तक नहीं मिला है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओंकारेश्वर को संबंधित फर्म को पात्रता अनुसार भुगतान कराने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में ग्रामीणों ने ग्राम दगड़िया एवं कमलिया को भी नहर के माध्यम से खेतों में सिंचाई सुविधा का लाभ दिलाने के संबंध में कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री को मामले की जांच कर, ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए ।
इसके अलावा जनसुनवाई में कालू पिता रामलाल ठाकुर निवासी छनेरा ने अपने घर में लगे विद्युत मीटर के खराब होने की शिकायत की और मीटर बदलवाने का अनुरोध कलेक्टर श्री गुप्ता से किया, जिस पर उन्होंने अधीक्षण यंत्री को आवेदक के घर का विद्युत मीटर बदलवाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मूंदी निवासी रुकैया बी ने कलेक्टर श्री गुप्ता को आवेदन देकर बताया कि किसी अन्य किसान ने उसके नाम से फसल ऋण लेकर धोखाधड़ी की है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक को समय सीमा में जांच कर आवेदिका की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP