• देश : भारत
• राज्य : उत्तर प्रदेश
• मंडल : बस्ती
• ज़िला : संत कबीर नगर
• लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र : संत कबीर नगर
• तहसील : 1-खलीलाबाद, 2-मेंहदावल, 3-धनघटा
• नगरपालिका परिषद : खलीलाबाद
• नगर पंचायत : 1-मगहर, 2-मेंहदावल, 3-हरिहरपुर, 4-बखिरा, 5-बेलहर
• ब्लॉक : 1-बघौली, 2-मेंहदावल, 3-पौली, 4-सेमरियांवा, 5-सांथा, 6-नाथनगर, 7-खलीलाबाद, 8-बेलहर, 9-हैंसर बाज़ार
• ज़िला अधिकारी : श्रीमती दिव्या
मित्तल जी
• पुलिस अधीक्षक : डॉ. कौस्तुभ
• सांसद : ई. परवीण निषाद (BJP)
• विधायक : 1-(विधानसभा खलीलाबाद) जय चौबे(BJP)
2-(विधानसभा मेंहदावल) राकेश सिंह बघेल(BJP)
3-(विधानसभा धनघटा) श्रीराम चौहान(BJP)
• गांव : 1727
• जनसंख्या : 1,714,300 (2011 गणना के अनुसार)
• क्षेत्रफल : 1,659.15 कि॰मी2 (640.60 वर्ग मील)
• घनत्व : 1,000/km2 (2,700/sq mi)
• साक्षरता दर : 66.72 %
• राष्ट्रीय राजमार्ग : NH 28
• पिनकोड : 272175
• आरटीओ कोड : UP 58
• प्रमुख नदियां : घाघरा, कुआनो, कठनईया, आमी और राप्ती
• संत कबीर नगर जिला भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के 75 जिलों में से एक है।जो उत्तर में जनपद सिद्धार्थ नगर,पूर्व में जनपद गोरखपुर ,दक्षिण में जनपद अम्बेडकर नगर,एवं पश्चिम में बस्ती जिले द्वारा घिरा है।मगहर,तामेश्ववरनाथ धाम,मेंहदावल, हरिहरपुर, बखिरा, सेमरियावां, हैंसर और धनघटा आदि यहां के प्रमुख स्थलों में से हैं।
मेंहदावल से खलीलाबाद होते हुए धनघटा मार्ग, जो घाघरा नदी पर स्थित बिड़हर पुल द्वारा जनपद अम्बेडकर नगर एवं आजमगढ़ को जोड़ती है जो यहां की जीवन रेखा मानी जाती है।
• इतिहास:-
संत कबीर नगर 5 सितंबर 1997 को बनाया गया है। यह जिला संत कबीर दास की गतिविधियों का क्षेत्र था और इसलिए इसका नाम “संत कबीर नगर” रखा गया है। जिला संत कबीर नगर की स्थापना पूर्व जिला बस्ती के तहसील खलीललाबाद, तहसील बस्ती के 131 गांवों और जिला सिद्धार्थ नगर के तहसील बांसी के विकास खंड सांथा के सभी 161 गांवों को जोड़ा गया है।
खलीलाबाद पहले बस्ती का हिस्सा था खलीलाबाद का पुराना नाम रगड़गंज था। खलील-उर्र-रहमान के काल में उनके अधीन स्टेट बाबू लल्लू राय रईस थे। जो की बिधियानी गांव के निवासी थे, जिन्होंने अपनी जमीन पर रगड़गंज बाजार की स्थापना किया। बाबू लल्लू राय रईस के वंशज आज भी बिधियानी गांव में है। जिनका नाम
विनोद राय है। ये बाबू लल्लू राय रईस के चौथे वंशज राजा विनोद राय है।
खलीलाबाद का प्राचीन बाजार हरीहरपुर था।खलीलाबाद का नाम खलील-उर्र-रहमान के नाम पर पड़ा।
• प्रमुख पर्यटन स्थल:-
1-तामेश्वरनाथ महादेव मंदिर
2-मगहर
3-बखिरा
4-खलीलाबाद
5-कटका
6-हैंसर
7-हशेश्वरनाथ मंदिर
8-धर्मसिंहवा बाजार
9-अमरडोभा
10-बभनौली बाज़ार
11-बलही
• यातायात व्यवस्था:-
1-वायु मार्ग : सबसे निकटतम हवाई अड्डा गोरखपुर महायोगी गोरखनाथ एयरपोर्ट
2-रेल मार्ग : जिले में तीन रेलवे स्टेशन है खलीलाबाद, मगहर और चुरेब। रेलमार्ग द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों से यहां पहुंचा जा सकता है।
3-सड़क मार्ग : भारत के कई प्रमुख शहरों से सड़कमार्ग द्वारा संत कबीर नगर पहुंचा जा सकता है। 1- गोरखपुर से सिकरी गंज वहाँ से हैसर होते हुए संतकबीर नगर,,2-गोरखपुर से खलीलाबाद ,बस्ती राजमार्ग से