Santosh Dwivedi

Santosh Dwivedi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Santosh Dwivedi, Khalilabad.

 #जगत −  #जननी  #माता   #पार्वती ने एक भूखे  #भक्त को  #श्मशान में  #चिता के अंगारों पर रोटी सेंकते देखा तो उनका कलेजा म...
17/03/2026

#जगत − #जननी #माता #पार्वती ने एक भूखे #भक्त को #श्मशान में #चिता के अंगारों पर रोटी सेंकते देखा तो उनका कलेजा मुँह को आ गया।

वह दौड़ी−दौड़ी #औघड़ #दानी #शंकर जी के पास गयीं और कहने लगीं−"भगवन्! मुझे ऐसा लगता है कि आपका कठोर हृदय अपने अनन्य भक्तों की दुर्दशा देखकर भी नहीं पसीजता।

#महादेव ने हँसते हुए कहा- "शुभे! ऐसे भक्तों के लिए मेरा द्वार सदैव खुला रहता है। पर वह आना ही कहाँ चाहते हैं, यदि कोई वस्तु दी भी जाये तो उसे स्वीकार नहीं करते। कष्ट उठाते रहते हैं फिर ऐसी स्थिति में तुम्हीं बताओ मैं क्या करूं?"

#माँ #भवानी अचरज से बोलीं- "तो क्या आपके भक्तों को उदरपूर्ति के लिए #भोजन की आवश्यकता भी अनुभव नहीं होती?"

#श्री #शिव जी ने कहा- "परीक्षा लेने की तो तुम्हारी पुरानी आदत है यदि विश्वास न हो तो तुम स्वयं ही जाकर क्यों न पूछ लो। परन्तु परीक्षा में सावधानी रखने की आवश्यकता है।"

भगवान शंकर के आदेश को देर थी कि माँ पार्वती भिखारिन का छद्मवेश बनाकर उस भक्त (भर्तृहरि) के पास पहुँचीं और बोली- "बेटा! मैं पिछले कई दिन से भूखी हूँ। क्या मुझे भी कुछ खाने को देगा?"

भिखारिन ने दीन भाव से निवेदन किया- "बेटा! इन दो रोटियों से कैसे काम चलेगा? मैं अपने परिवार में अकेली नहीं हूँ एक बुड्ढा पति भी है उसे भी कई दिन से खाने को नहीं मिला है।"

भर्तृहरि ने वे दोनों रोटियाँ भी भिखारिन के हाथ पर रख दीं। उन्हें बड़ा सन्तोष था कि इस भोजन से मुझसे से भी अधिक भूखे प्राणियों का निर्वाह हो सकेगा। उन्होंने कमण्डल उठाकर पानी पिया। सन्तोष की साँस ली और वहाँ से उठकर जाने लगे।

तभी आवाज सुनाई दी- "वत्स! तुम कहाँ जा रहे हो?"

भर्तृहरि ने पीछे मुड़ कर देखा। माता पार्वती दर्शन देने के लिए पधारी हैं।

माता बोलीं- "मैं तुम्हारी साधना से बहुत प्रसन्न हूँ। तुम्हें जो वरदान माँगना हो माँगो।"

प्रणाम करते हुए भर्तृहरि ने कहा- "अभी तो अपनी और अपने पति की क्षुधा शाँत करने हेतु मुझसे रोटियाँ माँगकर ले गई थीं। जो स्वयं दूसरों के सम्मुख हाथ फैला कर अपना पेट भरता है वह क्या दे सकेगा। ऐसे भिखारी से मैं क्या माँगू।"

पार्वती जी ने अपना असली स्वरूप दिखाया और कहा- "मैं सर्वशक्ति मान हूँ। तुम्हारी पर दुःख कातरता से बहुत प्रसन्न हूँ जो चाहो सो वर माँगो।"

भर्तृहरि ने श्रद्धा पूर्वक #जगदम्बा के चरणों में शिर झुकाया और कहा- "यदि आप प्रसन्न हैं तो यह वर दें कि जो कुछ मुझे मिले उसे दीन−दुखियों के लिए लगाता रहूं और अभावग्रस्त स्थिति में बिना मन को विचलित किये शान्त पूर्वक रह सकूँ।"

पार्वती जी 'एवमस्तु' कहकर भगवान् शिव के पास लौट गईं।

त्रिकालदर्शी #शम्भु यह सब देख रहे थे उन्होंने मुस्कराते हुए कहा- "भद्रे, मेरे भक्त इसलिए दरिद्र नहीं रहते कि उन्हें कुछ मिलता नहीं है।

परंतु भक्ति के साथ जुड़ी उदारता उनसे अधिकाधिक दान कराती रहती हैं और वे खाली हाथ रहकर भी विपुल सम्पत्तिवानों से अधिक सन्तुष्ट बने रहते हैं।"

#जयशिवशंकर 🙏 ोलेनाथ 🙏
ाता_दी 🙏

चरण शरण में आय के, धरूं तिहारा ध्यान।संकट से रक्षा करो, पवन पुत्र हनुमान।। दुर्गम काज बनाय के, कीन्हें भक्त निहाल।अब मोर...
17/03/2026

चरण शरण में आय के, धरूं तिहारा ध्यान।
संकट से रक्षा करो, पवन पुत्र हनुमान।।
दुर्गम काज बनाय के, कीन्हें भक्त निहाल।
अब मोरी विनती सुनो, हे अंजनि के लाल।।
हाथ जोड़ विनती करूं, सुनो वीर हनुमान।
कष्टों से रक्षा करो, राम भक्ति देहु दान।।
जय पवनपुत्र हनुमान।

ियाराम 🙏🙏

16/03/2026
जब  #दारा_सिंह ने  #ऑस्ट्रेलिया के 200 किलो वजनी किंग कॉग को सर से ऊपर उठाया और घुमा के फेंक दिया था। #रुस्तमे हिंद भले ...
16/03/2026

जब #दारा_सिंह ने #ऑस्ट्रेलिया के 200 किलो वजनी किंग कॉग को सर से ऊपर उठाया और घुमा के फेंक दिया था।

#रुस्तमे हिंद भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़ी तमाम ऐसी बातें है जिनकी छाप हमारे दिल पर है ! #कुश्ती खेली तो ऐसी कि 500 मैचों में उन्हें कोई हरा नहीं पाया और #अभिनय किया तो ऐसा कि आज भी लोग #रामायण के #हनुमान जी भुलाए नहीं भूलते ।

#दारा सिंह के छोटे भाई जिन्हें लोग रंधावा के नाम से जानते थे, इन दोनों ने एक साथ पहलवानी करनी शुरू की थी और धीरे-धीरे गांव के दंगलों से लेकर शहरों तक में ताबड़तोड़ कुश्तियां जीतकर अपने गाँव का नाम रोशन किया था !

दारा सिंह ने 1959 में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्ज गारडियान्का को हरा कॉमनवेल्थ की विश्व चैम्पियनशिप जीती थी। 1968 में वे अमेरिका के विश्व चैम्पियन लाऊ थेज को पराजित कर फ्रीस्टाइल कुश्ती के विश्व चैम्पियन बने थे। उन्होंने 55 की उम्र तक पहलवानी की और 500 मुकाबलों में किसी एक में भी हार का मुंह नहीं देखा .. था.!!

#दारा सिंह को हमेशा किंग कॉन्ग के साथ हुए उनके मुकाबले के लिए जाना जाता रहेगा। इतिहास के सबसे हैरतअंगेज मुकाबलों में से एक इस मुकाबले में दारा सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के 200 किलो वजनी किंग कॉग को सर से ऊपर उठाया और घुमा के फेंक दिया था! महज 130 किलो के दारा सिंह द्वारा लगाया गया ये दांव देखकर दर्शकों ने दांतो तले उंगलियां दबा ली थी !

#दारा के इस दांव के बाद किंग कॉन्ग रेफरी पर चिल्लाने लगा था। किंग के अनुसार यह नियमों के खिलाफ था। जब रेफरी ने दारा को ऐसा करने से रोका तो दारा ने किंग कॉन्ग को उठाकर रिंग से बाहर फेंक दिया था और किंग दर्शकों से महज कुछ ही कदम की दूरी पर जा कर गिरे थे ! दारा सिंह, किंग कॉन्ग और फ्लैश गॉर्डन ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने 50 के दशक में कुश्ती की दुनिया में राज किया था। दारा और किंग का मैच देखने के लिए दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ता था ।
#विश्व #विजेता #पहलवान #भारत का #गौरव

भवानीसंकरौ वन्दे श्रद्धाविश्वासरूपिणौ।याभ्यां विना न पश्यन्ति सिद्धाः स्वान्तःस्थमीश्वरम्॥​मैं श्रद्धा और विश्वास के स्व...
16/03/2026

भवानीसंकरौ वन्दे श्रद्धाविश्वासरूपिणौ।
याभ्यां विना न पश्यन्ति सिद्धाः स्वान्तःस्थमीश्वरम्॥

मैं श्रद्धा और विश्वास के स्वरूप श्री पार्वती जी और श्री शंकर जी की वंदना करता हूँ, जिनके बिना सिद्ध लोग भी अपने अंतःकरण में स्थित ईश्वर को नहीं देख सकते अर्थात विश्वास में वह शक्ति है जो पत्थर में भी भगवान प्रकट कर देती है। यदि स्वयं पर और परमात्मा पर अटूट विश्वास हो, तो दुनिया की कोई भी बाधा आपको रोक नहीं सकती।
ादेव 🙏
ियाराम 🙏

 #श्री  #महाकालेश्वर  #भस्म  #आरती एवं  #श्रृंगार  #दर्शन  | 16.03.2026              16.03.2026
16/03/2026

#श्री #महाकालेश्वर #भस्म #आरती एवं #श्रृंगार #दर्शन | 16.03.2026

16.03.2026

 #पिताजी के अचानक  #घर आ जाने से  #पत्नी तमतमा उठी,लगता है, बूढ़े को पैसों की ज़रूरत आ पड़ी है, वर्ना यहाँ कौन आने वाला ...
15/03/2026

#पिताजी के अचानक #घर आ जाने से #पत्नी तमतमा उठी,

लगता है, बूढ़े को पैसों की ज़रूरत आ पड़ी है, वर्ना यहाँ कौन आने वाला था...

अपने पेट का गड्ढ़ा भरता नहीं,घरवालों का कहाँ से भरोगे ?

मैं नज़रें बचाकर दूसरी ओर देखने लगा। पिताजी नल पर हाथ-मुँह धोकर सफ़र की थकान दूर कर रहे थे।इस बार मेरा हाथ कुछ ज्यादा ही तंग हो गया।

बड़े बेटे का जूता फट चुका है, वह स्कूल जाते वक्त रोज भुनभुनाता है।

पत्नी के इलाज के लिए पूरी दवाइयाँ नहीं खरीदी जा सकीं।

बाबूजी को भी अभी आना था घर में बोझिल "चुप्पी" पसरी हुई थी खाना खा चुकने पर,, पिताजी ने मुझे पास बैठने का इशारा किया।

मैं शंकित था कि कोई आर्थिक समस्या लेकर आये होंगे।

पिताजी कुर्सी पर उठ कर बैठ गए एकदम बेफिक्र...!!!

“ सुनो ” कहकर उन्होंने मेरा ध्यान अपनी ओर खींचा।

मैं सांस रोक कर उनके मुँह की ओर देखने लगा।

रोम-रोम कान बनकर,,अगला वाक्य सुनने के लिए चौकन्ना था।वे बोले...

“ खेती के काम में घड़ी भर भी फुर्सत नहीं मिलती।

इस समय काम का जोर है।रात की गाड़ी से वापस जाऊँगा।

तीन महीने से तुम्हारी कोई चिट्ठी तक नहीं मिली...

जब तुम परेशान होते हो, तभी ऐसा करते हो।

उन्होंने जेब से सौ-सौ के पचास नोट निकालकर

मेरी तरफ बढ़ा दिए, “रख लो।तुम्हारे काम आएंगे।

धान की फसल अच्छी हो गई थी।घर में कोई दिक्कत नहीं है तुम बहुत कमजोर लग रहे हो।

ढंग से खाया-पिया करो बहू का भी ध्यान रखो।

मैं कुछ नहीं बोल पाया।शब्द जैसे मेरे हलक मे फंस कर रह गये हों।

मैं कुछ कहता

इससे पूर्व ही पिताजी ने प्यार से डांटा

“ले लो, बहुत बड़े हो गये हो क्या ..?”

“ नहीं तो।" मैंने हाथ बढ़ाया।

पिताजी ने नोट मेरी हथेली पर रख दिए।

बरसों पहले पिताजी मुझे स्कूल भेजने के लिए

इसी तरह हथेली पर अठन्नी टिका देते थे,पर तब मेरी नज़रें ..आजकी तरह झुकी नहीं होती थीं।

दोस्तों एक बात हमेशा ध्यान रखें ...

#माँ_बाप अपने #बच्चों पर बोझ हो सकते हैं पर #बच्चे उन पर बोझ कभी नहीं होते हैं।

15/03/2026

#सनातन #सनातनभारत #सनातनविचार

 #दरोगा  #भर्ती  #परीक्षा में पूछा गया है "अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है?"  और ऑप्शन में "पंडित" लिखा है।स...
15/03/2026

#दरोगा #भर्ती #परीक्षा में पूछा गया है "अवसर के अनुसार बदल जाने वाला क्या कहलाता है?" और ऑप्शन में "पंडित" लिखा है।
समस्त #ब्राह्मणों की ओर से मैं अपनी नाराज़गी दर्ज करवाता हूँ और जान बूझकर किये गए इस #निंदनीय कृत्य की घोर भर्त्सना करता हूँ।

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 9/11 हमले के कुछ दिन बाद CIA 22 टेरेरिस्ट के नाम और फोटो के साथ एक लिस्ट जारी करती है...आश्चर्य हो...
15/03/2026

वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 9/11 हमले के कुछ दिन बाद CIA 22 टेरेरिस्ट के नाम और फोटो के साथ एक लिस्ट जारी करती है...

आश्चर्य होगा जान कर कि इस लिस्ट में जो टॉप मोस्ट पे टेरेरिस्ट था उसका नाम था "इमाद मुगनिया"...

जिसपे 5 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया था...

9/11 से पहले बहुत से अमेरिकी लोगों की हत्या के अलावा 3 अमेरिकी पैसेंजर ट्रेन हाईजैकिंग से लेके बहुत से सीआईए एजेंट इस्पेशली "विलियम बकली "का कत्ल करने जैसे कारनामे इसके सर थे।

ग़लती बस इससे ये हो गई थी इज़राइल के IDF सेंटर और दूतावास पे हमला कर 100 से ऊपर लोगों की जान लेके इसने अपने मौत के दस्तावेज पे खुद ही साइन कर दिया था।

अब मोसाद की हिट लिस्ट में ये टॉप पे था...

इज़राइल द्वारा PLO आतंकी ग्रुप को लगभग खत्म करने के बाद एक नया टेरेरिस्ट ग्रुप सामने आया हिजबुल्लाह जिसको पूरी तरह से इमाद ऑपरेट कर रहा था।

लेकिन इसने हमेशा अपना रोल पर्दे के पीछे से निभाया!

यही वजह थी कि इसके नाम और कारनामे तो मिडिल ईस्ट की सारी वेस्ट एजेंसी को पता थी लेकिन इसका चेहरा किसी को नही पता था।

ये 9 बार सीआईए और मोसाद के हाथों से बच निकला था, जिसके लिए इसको मोसाद ने नाम दिया था... A terrorist with nine lives. इमाद ने अपने चेहरे की 8 सर्ज़री करा रखी थी! लेक़िन पाताल से भी अपने दुश्मन को ढूंढ निकालने में माहिर मोसाद बर्लिन के उस ईस्ट जर्मन क्लिनिक को ढूंढ निकालती है और उस डॉक्टर को भी जिसने इसकी सर्ज़री की थी।

अब लेटेस्ट फ़ोटो हाथ मे आने के कुछ महीनों बाद सीरिया की राजधानी दमास्कस में इस मोस्ट वांटेड टेररिस्ट को मोसाद की किलिंग टीम "किदोन" खत्म कर देती है।

किसी पे विश्वास ना करने वाला और अपने चारों तरफ मजबूत सुरक्षा कवच लेके चलने वाला जिसे पूरी सीरियन गवर्नमेंट का सुरक्षा कवच भी हासिल था।

12 फरवरी 2008 को वो इस दुनियां को छोड़ चुका था।

इस घटना ने पूरी हिजबुल्ला संगठन की कमर तोड़ के रख दी...

ब्लैक सेप्टेंबर आतंकी संगठन पे जब मोसाद कहर बन के टूटा तो इस आर्गेनाईजेशन का मोस्ट वांटेड टेरेरिस्ट "वादी हक़दाद" इराक जा छुपा। यहां उसे वैसी ही पनाह मिली जैसे दाऊद को पाकिस्तान में मिलती है।

उस समय इराक़ एक मजबूत देश था।

और जो इजराइल का दुश्मन वो इराक़ का दोस्त, सद्दाम ने वादी हक़दाद की सुरक्षा में कोई कोर कसर नही छोड़ रखी थी, लेक़िन 2 साल की मेहनत के बाद मोसाद के एक एजेंट को वादी के घर मे इंट्री मिल जाती है। उसे काम मिलता है बाथरूम और घर की साफ़ सफाई का!

इस एजेंट को ऊपर से इंस्ट्रक्शन दिया जाता है कि इसको मारना नही है। इसको मौत तो देनी है लेकिन आसान नही क्योंकि वादी ही था जिसने एंटीबी एयरपोर्ट पे प्लेन हाईजैकिंग वाले मिशन में बस यहूदियों को बंदी बना और सबको छोड़ दिया था।

जिसने नाजियों द्वारा दिये पुराने जख्म को फिर से हरा कर दिया था...

इस्राइल इंटस्टिट्यूट ऑफ बॉयोलोजिकल रीसर्च (IIBR)... एक हाइली एडवांस सेंटर जिसमे एक प्वाइजन बनाया गया था।

जिसकी टेस्टिंग करनी थी, वो एजेंट जो वादी के घर मे था उसने वादी के टूथपेस्ट को एक सेम हूबहू कॉपी टूथपेस्ट से बदल दिया, जिसमे अंतर बस इतना था कि उसमे पॉयजन मिला था।

इसके यूज से वादी का वजन 7 दिन में 12 किलो कम होता है!

इंटरनल ब्लीडिंग धीरे धीरे बॉडी के सारे बाल लगभग झड़ चुके थे, इराक़ के सारे डॉक्टर फेल हो गए, इस बीमारी को पकड़ने में हर एडवांस टेस्ट करा लिए गए थे... लेकिन वो स्लो पॉयजन सबकी पकड़ से बाहर था. जल्द ही इसे जर्मनी के हमबोल्ड मेडिकल यूनिवर्सिटी में शिफ्ट किया जाता है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट से लेके जर्मन का कोई भी डॉक्टर इस पॉयजन को नहीं पकड़ पाया. उसकी हालत ऐसी हो गई कि रात में उसकी बस चींखें गूँजती थी हॉस्पिटल में।

लोग उसे वाकिंग डेड बोलते थे... अंत मे उसने चीखते चीखते दम तोड़ दिया!

और वहां से दूर बहुत दूर तेल अवीव के मोसाद हैडक्वार्टर में और IIBR सेंटर में शैम्पेन की बोतलें खोलने का दौर शुरू हो जाता है...!!

ज़हीर मिस्त्री की मौत की खबर तो सबने पढ़ी होगी। धुरंधर की रिहाई के बाद, कंधार हाईजैक और पार्लियामेंट अटैक में शामिल यह आ...
14/03/2026

ज़हीर मिस्त्री की मौत की खबर तो सबने पढ़ी होगी। धुरंधर की रिहाई के बाद, कंधार हाईजैक और पार्लियामेंट अटैक में शामिल यह आदमी 22 साल बाद कैसे मिला, यह और भी दिलचस्प हो जाता है - जब वह अपना नाम, पता, चेहरा, सब कुछ बदलकर आराम की ज़िंदगी जीने लगता है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों में लगातार एक ही पैटर्न देखने को मिला है -
दो अजनबी आते हैं, 20 सेकंड में काम खत्म करते हैं और धुएं के गुबार की तरह हवा में गायब हो जाते हैं।

कोई पहचान नहीं, कोई तस्वीर नहीं, कोई सुराग नहीं।

अगर इसे ऑपरेशन धुरंधर का हिस्सा कहा जाए, तो यहां इसकी एक झलक है - कब, कहां और कैसे किसे गिरफ्तार किया गया:

▪️ ज़हीर मिस्त्री - 1999 IC-814 हाईजैक में आरोपी।

1 मार्च, 2022 को कराची में अनजान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फोटो लेकर पहचान भी पक्की कर ली गई।

▪️ रिपुदमन सिंह मलिक - 1985 एयर इंडिया बम धमाके के मामले से जुड़ा नाम।

14 जुलाई 2022, सरे (कनाडा) में गोली मारकर हत्या।

▪️ मोहम्मद लाल - ISI ऑपरेटर।

19 सितंबर 2022, नेपाल में हत्या।

▪️ हरविंदर सिंह संधू - 2021 पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर RPG हमले में शामिल।

पाकिस्तान में छिपा हुआ; नवंबर 2022 में अस्पताल में 'ड्रग ओवरडोज' से मौत हो गई।

▪️ बशीर अहमद पीर - हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर।

20 फरवरी 2023 को रावलपिंडी में मारा गया।

▪️ सैयद खालिद रजा - अल-बद्र कमांडर।

27 फरवरी 2023 को कराची में उसके घर के बाहर हत्या।

▪️ सैयद नूर शालोबार - टेररिस्ट कमांडर।
5 मार्च 2023 बाड़ा (खैबर पख्तूनख्वा) में मारा गया।

▪️ परमजीत सिंह पवार - खालिस्तानी कमांडो फोर्स का चीफ।
6 मई 2023 जोहर (पाकिस्तान) में मारा गया।

▪️ अवतार सिंह खंडा - KLF चीफ, एक्सप्लोसिव स्पेशलिस्ट, लंदन इंडियन हाई कमीशन हमले का मास्टरमाइंड।
16 जून 2023 बर्मिंघम (UK) में 'संदिग्ध ज़हर' से मौत।

▪️ हरदीप सिंह निज़ार - KTF चीफ।
19 जून 2023 ब्रिटिश कोलंबिया में गुरुद्वारे के बाहर मर्डर।

•गुरपतवंत सिंह पन्नू सबसे जाना-माना खालिस्तानी आतंकवादी है, तो यह वो 'मिस' हिट था जिसमें पहली बार भारतीय इंटेलिजेंस का दबाव दुनिया को दिखा क्योंकि यह व्यक्ति बचकर भाग गया, यहीं से कनाडा-भारत-अमेरिका इंटेलिजेंस रिश्तों में तनाव पैदा हुआ, और कनाडा ने अमेरिका द्वारा पॉल को भारत का एजेंट बताए जाने की तस्वीर खोली।

लेकिन इन सबके पीछे, कहीं अंधेरे के साये में, कुछ लोग हैं, जो अपना नाम या पहचान नहीं बताना चाहते।

यह सिर्फ़ भारत माँ की रक्षा के लिए
अपनी जान दांव पर लगाकर
शांति से अपना धर्म निभा रहे हैं। उनकी बहादुरी की कहानी उनकी देशभक्ति की तरह ही खामोश रहती है।
क्योंकि वे जानते हैं, मातृभूमि की सुरक्षा सबसे बड़ा सम्मान है।

िंद 🇮🇳

14/03/2026

यदि आप किसी नेता-अभिनेता के भरोसे बैठे हैं तो याद रखिए

1947 में लाहौर सिंध कराची ढाका से सबसे पहले नेता और अभिनेता ही भागे थे

अपना मकान दुकान खेत खलिहान उद्योग व्यापार बचाना चाहते हैं तो दलगुलामी छोड़िये

तथा भ्रष्टाचार और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर कानून बनाने की मांग करिए

Address

Khalilabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Santosh Dwivedi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Santosh Dwivedi:

Share