06/12/2025
✨ बिहार के लिए गर्व का क्षण ✨
यह हमारे पूरे बिहार के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान की बात है कि , London ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदान की है।
यह सम्मान केवल उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन की सार्थकता का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह बिहार की जनता द्वारा उन पर जताए गए निरंतर विश्वास का भी उज्ज्वल प्रमाण है।
🌍 विश्व-स्तरीय संस्था द्वारा यह उल्लेख स्पष्ट करता है कि यह उपलब्धि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और सतत विकास के प्रयासों का परिणाम है।
बिहार की शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, विश्वासनीय शासन-व्यवस्था और सामाजिक समरसता स्थापित करने में उनके योगदान ने बिहार को न सिर्फ भारत, बल्कि वैश्विक पटल पर एक पहचान दिलाई है।
🙏 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह सम्मान केवल उनका नहीं— यह बिहार का सम्मान है।
और आज बिहार का यह गौरव पूरे विश्व मंच पर चमक रहा है। ✨
📌
📌