09/05/2022
आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी ने बिहार के लिये जितना विकास कार्य किया है उतना आज तक किसी भी रेलमंत्री ने नहीं किया। सदी के महानतम रेलमंत्री के कार्य को आज भी बिहार के लोग याद करते है ।
छपरा में 872 करोड़ की लागत से रेल पहिया कारख़ाना लगवाया।
2025 करोड़ की लागत से सारण के मढौरा में डीजल इंजन कारख़ाना लगवाया।
मधेपुरा में 1300 करोड़ की लागत से विद्युत रेल इंजन कारख़ाना लगवाया।
90 करोड़ की लागत से सोनपुर में माल वैगन मरम्मत वर्कशॉप और 15 करोड़ की लागत से
दी ईएमयू डिपो लगवाया ।
समस्तीपुर में 33 करोड़ की लागत से वैगन रिपेयर वर्कशॉप लगवाया।
15 करोड़ की लागत से मधेपुरा, सीतामढ़ी और चकसिकंदर में कंक्रीट स्लीपर फैक्ट्री लगवाया
सारण के गरखा में 40 करोड़ की लागत से वैगन पुनर्निर्माण वर्कशॉप लगवाया ।
5500 करोड़ की लागत से 1000 मेगावाट बिजली उत्पादन परियोजना लगवाया।
1240 करोड़ की लागत से नयी रेल लाइन निर्माण अमान परिवर्तन दोहरीकरण सह विद्युतीकरण करवाया|
गरीब रथ पूर्णत : वातानुकूलित रेलगाड़ी चलवाया ताकि गरीब-गुरबा AC में सफर कर सके|
पहले रेलमंत्री जिन्होने लगातार हर बजट में यात्री किराया कम किया।
कुली भाई को रेलवे नौकरी दिया
जब बिहार में कोसी तटबंध टूटा था तो बिहार को 90 करोड़ रुपया बाढ़ पीड़ितो के लिए बिहार सरकार को दिया
साक्षात्कार के लिए जाने वाले युवाओं का रेल किराया मुफ्त किया।
इन्टरनेट से रेल टिकट बुकिंग प्रारम्भ करवाया।
समस्तीपुर,मुजफ्फरपुर वालों को राजधानी ट्रेन की सुविधा और पटना राजधानी प्रतिदिन करवाया
पटना में सबसे बड़ा रेलवे अस्पताल का निर्माण जो कि पटना रेलवे स्टेशन के बगल में है।
रेलवे बजट के अंतर्गत पटना से छपरा तक गंगा नदी पर रेलवे व सड़क पुल बनवाने का कार्य किया,
गरीब कुम्हार भाइयों को रोजगार देने हेतु कुल्हड़ का प्रयोग अनिवार्य किया|
गरीबों और अकल्तियों के गाँवों में लोकल गाड़ियों को रुकने के निर्देश दिये|