10/09/2026
#विश्व_आत्महत्या_रोकथाम_दिवस के अवसर पर कार्यालय मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हिमाचल प्रदेश में उप मिशन निदेशक-सह-संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश की उपस्थिति में "आत्महत्या पर सोच और बातचीत का नज़रिया बदलना” विषय पर एक संकल्प लिया गया।
आइए! हम चुप्पी को संवाद में, कलंक को सहयोग में और निराशा को आशा में बदलें।
यदि आपको या आपके किसी परिचित को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता की आवश्यकता हो, तो टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 पर संपर्क करें। यह 24×7 उपलब्ध निःशुल्क एवं गोपनीय मानसिक स्वास्थ्य सेवा है।
आइए! मिलकर आशा, जुड़ाव, समझ और सुरक्षित समुदायों का निर्माण करें।
#14416