Kailash Nishad

Kailash Nishad प्रांतीय अध्यक्ष बुंदेलखंड निषाद पार्टी जय निषाद राज

02/09/2026

*निषाद वंश की उपजातियों को SC सूची में शामिल करने की मांग,निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन राजापुर उपजिलाधिकारी को सौपा ।* https://www.instagram.com/reel/Dcsx5FLTUS6/?igsi=dDBxMmQxN3FxNnZ0

*निषाद वंश की उपजातियों को SC सूची में शामिल करने की मांग, निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन**जनपद चित्रकूट की सबसे तेज़, सटी...
02/09/2026

*निषाद वंश की उपजातियों को SC सूची में शामिल करने की मांग, निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन*

*जनपद चित्रकूट की सबसे तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें देखने के लिए*

*🌐 तुलसी न्यूज़ उत्तर प्रदेश*
*को लाइक करें, शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब ज़रूर करें।*

*📢 तुलसी न्यूज़ उत्तर प्रदेश – आपकी आवाज़, आपका भरोसा।*
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
https://www.facebook.com/share/p/1BkJYEFyD2/

निषाद वंश की उपजातियों को SC सूची में शामिल करने की मांग, निषाद पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

राजापुर। निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को निषाद वंश की विभिन्न उपजातियों को अनुसूचित जाति (SC) की सूची में शामिल करने और जातिगत जनगणना में विमुक्त जनजाति (DNT) के रूप में दर्ज किए जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी राजापुर पूजा गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि अंग्रेजी शासनकाल में लागू क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट, 1871 के तहत निषाद समाज को अपराधी जनजाति घोषित किया गया था। स्वतंत्र भारत में 31 अगस्त 1952 को इस कानून को समाप्त कर निषाद समाज सहित अन्य समुदायों को विमुक्त जनजाति (De-Notified Tribe) घोषित किया गया। इसी के चलते 31 अगस्त को समाज द्वारा विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

निषाद पार्टी ने मांग की कि केवट, मल्लाह, निषाद, बिंद, मंझवार, कश्यप, तुरहा, मांझी, रैकवार समेत निषाद वंश की समानार्थी उपजातियों को जातिगत जनगणना में एक समान ‘मंझवार’ कॉलम में दर्ज किया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश में निषाद वंश की सभी समानार्थी जातियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया जाए।

ज्ञापन में शिक्षा, सरकारी नौकरी और राजनीति में आरक्षण के साथ पेंशन की सुविधा देने तथा 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए निषाद समाज के लोगों के गांवों को ‘आदर्श शहीद गांव’ घोषित कर उनके परिवारों को स्वतंत्रता सेनानी सम्मान दिए जाने की भी मांग की गई।

इस दौरान निषाद पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश निषाद, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र निषाद, राजनारायण निषाद, महेंद्र निषाद, मनीष निषाद, अशोक निषाद, रज्जन निषाद, जितेंद्र निषाद, अमित, सुखलाल, शारदा, शिवलोचन और चुन्नीलाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पूजा गुप्ता को सौंपा।

03 सितंबर 2026 को निषाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित विचार परिवर्तन हाल में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं विधानसभा कार्...
02/09/2026

03 सितंबर 2026 को निषाद पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित विचार परिवर्तन हाल में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं विधानसभा कार्यकारिणी सहित युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, आई.टी. सेल एवं अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह शपथ केवल पद की नहीं, बल्कि समाज के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए समर्पित होकर कार्य करने के संकल्प की है। संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए निषाद समाज की आवाज को और मजबूती प्रदान करेंगे।

संगठित महिला शक्ति • सशक्त निषाद समाज • मजबूत निषाद पार्टी
आइए, एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाएं और न्याय हमारा अधिकार के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं।

जय निषाद!
न्याय हमारा अधिकार!!
निषाद एकता — हमारी शक्ति!!!

#निषाद_पार्टी ्रहण_समारोह #निषाद_एकता #न्याय_हमारा_अधिकार #निषाद_समाज #युवा_मोर्चा #महिला_मोर्चा #संगठन_ही_शक्ति #सशक्त_निषाद_समाज #मजबूत_निषाद_पार्टी िषाद

कल देर रात विक्रमादित्य मार्ग-1, लखनऊ आवास पर निषाद पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व का निष...
02/09/2026

कल देर रात विक्रमादित्य मार्ग-1, लखनऊ आवास पर निषाद पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्व का निष्ठा, ईमानदारी और पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करने की शपथ ली।

यह शपथ केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और समाज के हक़-अधिकार की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प है।

निषाद पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारी ताकत है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है—संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता और मछुआरा समाज के अधिकारों की निर्णायक लड़ाई।

रात कितनी भी गहरी हो, संकल्प की मशाल जलती रहनी चाहिए।
जय निषाद! जय निषाद पार्टी!

#निषाद_पार्टी #निषाद_समाज #मछुवारा_समाज #संगठन_की_शक्ति #कार्यकर्ता #दायित्व_और_संकल्प #सामाजिक_न्याय #मछुवा_आरक्षण #विक्रमादित्य_मार्ग #लखनऊ #उत्तरप्रदेश

02/09/2026
02/09/2026
02/09/2026

Address

Karwi

Telephone

+919792983464

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kailash Nishad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share