01/06/2026
आज सीपीआई (एम) कानपुर जिला कमेटी ने अपनी पार्टी के राज्य कमेटी के आह्वान पर महंगाई, लगातार बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों के दामों, स्मार्ट मीटर के द्वारा पोस्ट पेड मीटर से भी जनता के पॉकेट में डाका डालने के खिलाफ, नए 10 प्रतिशत सर चार्ज का अलग से फरमान जारी करने, ED और CBI के नाम पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के किराये के घर में ईर्ष्या और द्वेष से छापे डलवाने, आदि मुद्दों पर ज्ञापन दिया गया, जिसका नेतृत्व पार्टी की केंद्रीय कमेटी की वरिष्ठ नेता कामरेड सुभाषिनी अली जी ( पूर्व सांसद, कानपुर) ने किया!