Manyawar Kanshiram Government Polytechnic Kannauj

Manyawar Kanshiram Government Polytechnic Kannauj Official page of Manyavar Kanshiram Government Polytechnic Tirwa Kannauj

मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा कन्नौज के मैकेनिकल (प्रोडक्शन) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र-छात्रा...
12/03/2026

मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा कन्नौज के मैकेनिकल (प्रोडक्शन) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं का औद्योगिक भ्रमण दिनांक 11–12 मार्च 2026 को टाटा मोटर्स वर्कशॉप, कन्नौज में आयोजित किया गया। इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को ऑटोमोबाइल क्षेत्र की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों तथा वाहन रख-रखाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। इस औद्योगिक भ्रमण ने छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने तथा अपने तकनीकी कौशल को विकसित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक    तिर्वा कन्नौज में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा...
26/01/2026

आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा कन्नौज में गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया जिसमे संस्था के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग लिया I कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा भारतीय संविधान के महत्व और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति भाषण, गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
यह समारोह छात्रों में राष्ट्रप्रेम, एकता और अनुशासन की भावना को मजबूत करने वाला रहा।

25/01/2026
आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को  संस्था मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा कन्नौज एवं महामाया आईटी पॉलिटेक्निक अनौगी ...
24/01/2026

आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को संस्था मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा कन्नौज एवं महामाया आईटी पॉलिटेक्निक अनौगी कन्नौज का संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 कार्यक्रम आयोजन किया गया l जिसमे मुख्य अतिथि माननीय श्री कैलाश सिंह राजपूत विधायक तिरवा कन्नौज , उमा शंकर राजपूत, मिथलेश बाथम, श्याम राजपूत, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज के प्रोफेसर राजीव बघेल, संस्था प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ तथा विद्यार्थीओ ने प्रतिभाग किया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई गई |

आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को  मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलीटेक्निक तिर्वा कन्नौज में  वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्र...
31/12/2025

आज दिनांक 31 दिसंबर 2025 को मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलीटेक्निक तिर्वा कन्नौज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार शुक्ल निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को  मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलीटेक्निक तिर्वा कन्नौज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आ...
30/12/2025

आज दिनांक 30 दिसंबर 2025 को मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलीटेक्निक तिर्वा कन्नौज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री एस. के. सिंह, संयुक्त निदेशक प्राविधिक शिक्षा, बुंदेलखंड क्षेत्र झाँसी एवं विशिष्ट अतिथि श्री बी डी के पात्रों जी रजिस्ट्रार राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज द्वारा मार्चपास्ट सलामी एवं खिलाड़ियों को शपथ दिलाकर किया गया।

इस अवसर पर दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, तवा फेंक,भाला फेक, बैडमिंटन, वाद विवाद एवं संस्कृतिक आदि प्रतियोगिताएं सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।
संस्था प्रधानाचार्य श्री एस के वर्मा द्वारा संस्था की प्रगति आख्या प्रस्तुत की एवं अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य डा० आर० एस० कमल अनॉगी, सुश्री निधि मैडम, श्री राकेश कुमार वर्मा, श्री जलज यादव क्रीड़ा अधिकारी, श्री मोहित गुप्ता, श्री राजेन्द्र सिंह, श्री मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री एस. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल-कूद से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास होता है तथा जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। विशिष्ट अतिथि श्री बी डी के पात्रों सर ने विद्यार्थियों को खेलों के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी ध्यान, ऑनलाइन खेलो के प्रति सावधानी बरतने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के अधिकारियों एवं शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

Annual Sports 2025-26
29/12/2025

Annual Sports 2025-26

महिला सशक्तिकरण अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, तिर्...
04/11/2025

महिला सशक्तिकरण अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 04 नवम्बर 2025 को मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, तिर्वा, कन्नौज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुति यादव को एक दिवस की प्रधानचार्या (Principal for a Day) बनाया गया।

एक दिवस की प्रधानचार्या बनी छात्रा श्रुति यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सर्वप्रथम सभी शाखाओं की कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा सभी शिक्षकों से पाठ्यक्रम पूर्णता (course completion) की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से भी संवाद कर यह पूछा कि यदि किसी अतिरिक्त कक्षा (extra class) की आवश्यकता हो तो अवगत कराएँ, और शिक्षकों को निर्देशित किया कि आवश्यकता के अनुसार छुट्टियों में भी अतिरिक्त कक्षाएँ संचालित की जाएँ।

इसके पश्चात छात्रा ने वर्कशॉप सेक्शन का निरीक्षण किया, जिसमें स्मिथी शॉप, कारपेंट्री शॉप, वेल्डिंग शॉप एवं मशीन शॉप का भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गर्ल्स हॉस्टल का भी निरीक्षण किया तथा परिसर में स्वच्छता बनाए रखने हेतु त्वरित निर्देश प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान छात्रा के पिता एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की।

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण एवं छात्राओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधानाचार्य श्री सन्तोष कुमार वर्मा द्वारा की गई।

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को Manyawar Kanshiram Government Polytechnic, Tirwa  Kannauj में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयं...
31/10/2025

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को Manyawar Kanshiram Government Polytechnic, Tirwa Kannauj में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य महोदय द्वारा “राष्ट्रीय एकता की शपथ” दिलाई गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा “Run for Unity” (एकता दौड़) का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इसके बाद भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने लौह पुरुष सरदार पटेल के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र एकता में उनके योगदान पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

आज दिनांक १४ अक्टूबर २०२५ को राजकीय इंजीनियिरिंग कॉलेज तिर्वा कन्नौज मे इन्क्यूबेशन सेंटर स्कीम के प्रतिनिधि, निदेशक महो...
14/10/2025

आज दिनांक १४ अक्टूबर २०२५ को राजकीय इंजीनियिरिंग कॉलेज तिर्वा कन्नौज मे इन्क्यूबेशन सेंटर स्कीम के प्रतिनिधि, निदेशक महोदय के सहयोग से संस्था मान्यवर कांसीराम राजकीय पॉलिटेक्निक तिर्वा कन्नौज एवं एम एम आई टी अनौगी कन्नौज के छात्र छात्राओं के साथ एक विशेष सेमिनार के तहत नवाचार पर आधारित सार्थक एक्सप्लोरेशन आयोजित किया गया जिसमे संस्था के प्रधानाचार्य महोदय श्री एस० के० वर्मा सर को मुख्य अतिथि के रूप मे सत्कार किया गया, इस कार्यक्रम के दौरान डा० राम सजीवन, इंजीनियरिंग कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्यों, तथा दोनो संस्थाओं के स्टॉफ द्वारा गर्मजोशी के साथ प्रतिभाग किया गया।
यह आयोजन छात्र छात्रों के भविष्य को एक नया आयाम स्थापित करने के उद्देश्य को पूरा किया,
साथ ही सेसन के अंत मे थ्रीडी प्रिंटिंग एवं सी एन सी मशीन जैसी एडवांस तकनीक पर एक शानदार प्रायोगिक व्याख्यान सम्पादित किया गया, दोनो संस्थाएं निदेशक महोदय के इस फलीभूत प्रयास का ऋणी रहेगा ।

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को जिला प्रशासन, कन्नौज के निर्देशानुसार मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, तिर्वा (कन्नौज) एवं...
13/10/2025

दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को जिला प्रशासन, कन्नौज के निर्देशानुसार मान्यवर कांशीराम राजकीय पॉलिटेक्निक, तिर्वा (कन्नौज) एवं एम.एम.आई.टी., अनौगी (कन्नौज) के स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं द्वारा “यू.पी. इंटरनेशनल ट्रेड शो – स्वदेशी मेला 2025” का भ्रमण कराया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस आयोजन के माध्यम से नवीन तकनीकों, उद्यमिता एवं नवाचार से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

Address

Durga Nagar Tirwa Khas
Kannauj
209732

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Manyawar Kanshiram Government Polytechnic Kannauj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Manyawar Kanshiram Government Polytechnic Kannauj:

Share