ChandrashekharAzad Ravan Fan

ChandrashekharAzad Ravan Fan भीम आर्मी /आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद!

जो बहुजन की बात करेगा वही देश पर राज करेगा ✊
(24)

03/06/2026

सभी सम्मानित
साथियों को क्रांतिकारी
जय भीम 🙏🙏

मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय बहन एवं राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल क...
02/06/2026

मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी 17 वर्षीय बहन एवं राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की निर्मम हत्या अत्यंत दुखद, भयावह और झकझोर देने वाली घटना है।

सबसे गंभीर प्रश्न यह है कि परिजनों द्वारा बार-बार शिकायत करने, संदिग्ध व्यक्ति का नाम और मोबाइल नंबर देने तथा लगातार 33 दिनों तक पुलिस और चौकी के चक्कर लगाने के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई? यदि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया होता, तो शायद एक होनहार बेटी की जान बचाई जा सकती थी या कम से कम उसके शव की ऐसी दर्दनाक स्थिति देखने को न मिलती। यह हत्या प्रशासनिक संवेदनशीलता और जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

यह भी अत्यंत चिंताजनक है कि हत्या का आरोपी पहले भी एक जघन्य हत्याकांड में दोषसिद्ध होकर उम्रकैद की सजा पा चुका था। ऐसे व्यक्ति के पुनः इस प्रकार का अपराध कर पाने की परिस्थितियों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे।

हम से मांग करते हैं कि:- इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। शिकायत के बावजूद लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाए। आरोपी के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरतम कानूनी दंड सुनिश्चित किया जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, सुरक्षा तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

02/06/2026

सभी साथियों को क्रांतिकारी जय भीम 🙏🙏

IIT-JEE Advanced 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना...
01/06/2026

IIT-JEE Advanced 2026 में सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।

जो विद्यार्थी इस बार सफल नहीं हो सके, उनसे कहना चाहता हूँ कि एक परीक्षा आपकी क्षमता, प्रतिभा और भविष्य का अंतिम निर्णय नहीं करती। निराश होने के बजाय नए संकल्प के साथ आगे बढ़िए, क्योंकि मेहनत और लगन का कोई विकल्प नहीं होता।

हमारा मानना है कि प्रतिभा को अवसर मिलना चाहिए। इसलिए उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार आने पर IIT में चयनित प्रदेश के प्रत्येक छात्र-छात्रा की पढ़ाई मात्र 1 रुपये में कराई जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी के सपनों के आड़े न आए।

मेहनत आपकी, जिम्मेदारी हमारी।

मृत किसानों के परिवार सहायता को लंबित,उद्योगपतियों के लिए सरकारी खजाना समर्पित।कुछ शर्म बची है भाजपाईयों ?
01/06/2026

मृत किसानों के परिवार सहायता को लंबित,
उद्योगपतियों के लिए सरकारी खजाना समर्पित।

कुछ शर्म बची है भाजपाईयों ?

अर्जकों में तार्किक, वैज्ञानिक व मानववादी चिंतन पैदा करके पाखंड-अंधविश्वास की चूलें हिला देने वाले 'अर्जक संघ' स्थापना (...
01/06/2026

अर्जकों में तार्किक, वैज्ञानिक व मानववादी चिंतन पैदा करके पाखंड-अंधविश्वास की चूलें हिला देने वाले 'अर्जक संघ' स्थापना (समता दिवस) की मंगलकामनाएं।
रामस्वरूप वर्मा, महाराज सिंह भारती, जगदेव बाबू, पेरियार ललई के इस कारवां को हम रुकने नहीं देंगे।
जय अर्जक, जय भीम, जय मंडल।

प्रतिमा स्थापना संबंधी अनुमतियों में हो रहे अनावश्यक विलंब को रोकने, समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हरदोई के महुआ क...
31/05/2026

प्रतिमा स्थापना संबंधी अनुमतियों में हो रहे अनावश्यक विलंब को रोकने, समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हरदोई के महुआ कोला प्रकरण में दर्ज मुकदमों की वापसी के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा।


महान समाज सुधारक, लेखक, जात-पात तोड़क मंडल के संस्थापक संतराम बी.ए. प्रजापति जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं भ...
31/05/2026

महान समाज सुधारक, लेखक, जात-पात तोड़क मंडल के संस्थापक संतराम बी.ए. प्रजापति जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत शत नमन एवं भावपूर्ण आदरांजलि।

नारी शक्ति, साहस, वीरता व न्याय की अनोखी मिसाल, होल्कर साम्राज्य की महारानी माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें...
31/05/2026

नारी शक्ति, साहस, वीरता व न्याय की अनोखी मिसाल, होल्कर साम्राज्य की महारानी माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!

Address

Farrukhabad
Kamalganj
209724

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when ChandrashekharAzad Ravan Fan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to ChandrashekharAzad Ravan Fan:

Share