05/09/2026
कैराना विधानसभा के अंतर्गत गोगवान में सदस्यता अभियान
गोगवान/शामली - 4 सितंबर 2026
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI), उत्तर प्रदेश के कैराना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोगवान वार्ड नं. 12 में सदस्यता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार कारी नफीस साहब के आवास, गोगवान पर आयोजित कार्यक्रम में 25 नए सदस्यों ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सरवर अली, प्रदेश सचिव हारून चौधरी, जिला अध्यक्ष इसरार खान, कैराना विधानसभा अध्यक्ष आज़म, अल्ताफ, शरीफ,
कारी नौशाद, इरशाद सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह सदस्यता अभियान पार्टी की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने तथा पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।