17/10/2013
प्रिय साथियों,
कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी बृहस्पतिवार– 16 अक्तूबर, 2013 को मध्य प्रेदश में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जो शहडोल और ग्वालियर में आयोजित की गई है। कांग्रेस समर्थक होने के नाते यह हमारा फर्ज़ है कि हम अपने नेतृत्व के संदेश को लोगों तक पहुंचानें के लिए आगे आएं।
पिछले दस सालों से मध्य प्रदेश की बागडौर भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है और राज्य अभी भी देश के गरीब और पिछड़े राज्यों में से एक है। राज्य सरकार पूरी तरह प्रचार तंत्र के दम पर खड़ी है जो सिर्फ मुख्यमंत्री का चेहरा दिखाकर, उनकी घोषणाओं को बढ़ा-चढ़ा कर दिखा रहा है और एक हंगामा खड़ा कर रखा है। मध्य प्रदेश का कागजी चेहरा इस हंगामें के पिछे छुप गया है।
मध्य प्रदेश की हकिकत क्या है, यह जानना बहुत जरुरी है। यह कुछ ऐसे तथ्य है, जिन पर विचार किया जाना चाहिए।
राहुल जी आम आदमी के विकास की बात करते है, जिससे हर आदमी को फायदा होगा, मध्य प्रदेश के विकास का मॉडल सिर्फ काग़जों पर ही है।
मध्य प्रदेश के 30 जिले ऐसे है जो शिशु मृत्यु दर के मामले में देश के 100 सबसे ज्यादा प्रभावित जिलो में शामिल है।
मध्य प्रदेश में 74 फिसदी बच्चे और 56 फिसदी महिलाएं सेहत के मामले में कमजोर है और उनमे खून की मात्रा की कमी है।
मध्य प्रदेश भूख सूचकांक में 17 राज्यो मेंसबसे पहले स्थान पर आता है
शिवराज सिंह चौहान अपने आपको मध्य प्रदेश के मामा कहतें है पर यहां आधे बच्चे कुपोषण के शिकार हैं।
मध्य प्रदेश में साल 2012 में बलात्कार के सबसे अधिक मामले (3,425) दर्ज हुए जो पूरे देश में दर्ज हुए इस तरह के मामलो का 13.7 फीसदी रहा।
मध्य प्रदेश में ग्रामिण परिवारों में सिर्फ 9.9 फिसदीके पास ही नल के पानी की व्यवस्था है, जो राष्ट्रीय स्तर पर 31 फीसदी है।
मध्य प्रदेश के 30 फीसदी जनता के पास हीशौचालय की उचित व्यवस्था है जिसके कारण राज्य इन मामलों में पिछड़े पांच राज्यो में शुमार होता है। जबकि बीजेपी के श्रीमानजी खुद शौचालय की बात करते है।
यह जानना महत्वपूर्ण होगा जहां एक तरफ मध्य प्रदेश खस्ता हाल है, आपकी केन्द्र सरकार ने
राज्य सरकार की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 2004 में भाजपा का राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) सत्ता में था, राज्य को 9,075 करोड़ रुपए विकास के नाम पर दिए गए। आज चालू वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 37,200 करोड़ रुपए है जो इसके चार गुने से भी ज्यादा है।
मध्य प्रदेश के दतिया में घटित हुई भीषण घटना के दौरान राज्य सरकार का आसली चेहरा सबके सामने आ गया, जहां सौ से भी ज्यादा लोगों की जान चली गई। आरोप यह भी है कि वहां पुलिस कर्मीयों ने मृतकों की संख्या को कम करने के लिए कई लोगों की लाशें नदी में बहां दी।
कांग्रेस मध्य प्रदेश के लोगों से सार्थक बदलाव की बात कर रही है और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी स्वंय अगुवाई कर रहे है। कांग्रेस समर्थक के तौर पर इस सोशल मिडिया की दुनिया में इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में पार्टी की मदद करें और हमे इस लड़ाई में शामिल होने का मौका दें।
हम मध्य प्रदेश में बदलाव चाहते हैं, और मध्य प्रदेश में बदलाव के समय अभी है।
मध्य प्रदेश से हमारे सोशल मिडिया कार्यकर्ता इस लड़ाई का नेतृत्व करेंगे और हम सभी को उनका साथ देना है। आईयेTwitterऔरFacebookपर ियान को सहयोग दें।