Incredible Uttarakhand, Himalayas - India

Incredible Uttarakhand, Himalayas - India Uttrakhand – The abode of God (Dev Bhoomi) became the 27th state of India on Nov. 9th, 2000. Uttra उत्तराखंड देवभूमि मैं आपका स्वागत है !

Uttrakhand name is derived from Sanskrit word uttara (North) & Khand (part of country). It borders TIBET on North, NEPAL on East , UTTAR PRADESH on south , HARYANA on west & HIMACHAL PRADESH on North-West. Uttarakhand has a total area of 53,483 km2, of which 86% is mountainous and 65% is covered by forest. Most of the northern part of the state is covered by high Himalayan peaks and glaciers.

23/04/2026

🙏 जय बद्री विशाल 🙏

आज भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ जी के पावन कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खोल दिए गए हैं।
इस शुभ अवसर पर समस्त भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

भगवान बद्रीनाथ जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे, और आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।

🚩 जय बद्री विशाल 🚩

पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी, गरुड़ जी एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री बदरीनाथ धाम पहुँची ॥ ॥ जय बदरीविशाल...
22/04/2026

पांडुकेश्वर से कुबेर जी, उद्धव जी, गरुड़ जी एवं आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी श्री बदरीनाथ धाम पहुँची ॥

॥ जय बदरीविशाल ॥

22/04/2026

✨ केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं ✨

जय बाबा केदारनाथ! 🙏 आज पवित्र केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। बर्फ से ढके हिमालय की गोद में स्थित यह दिव्य धाम अब एक बार फिर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा है।

श्रद्धालुओं के लिए यह क्षण अत्यंत पावन और भावनाओं से भरा हुआ है, जहां हर कदम पर आस्था और अध्यात्म की अनुभूति होती है। बाबा केदारनाथ के दर्शन मात्र से जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हर हर महादेव! 🔱

18/04/2026

भगवान श्री बद्रीनाथ जी के कपाट खुलने की पावन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस शुभ अवसर पर चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिल रहा है।

जोशीमठ में आयोजित होने वाला त्रिमुंडिया मेला भी इस पावन परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह मेला हमारी धार्मिक आस्था, संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर इस दिव्य उत्सव का आनंद लेते हैं।

01/04/2026

Joshimath - Jyotrimath

23/10/2025

6 माह के लिए बाबा केदार के कपाट बंद हुए । विशाल जनसैलाब उमड़ा बाबा के इस साल के अंतिम दर्शन के लिए ! 🙏❣️

#उत्तराखंड

06/10/2025

बदरीनाथ में इस साल की प्रथम बर्फबारी भगवान श्री नारायण का श्रृंगार करते हुए ।

🚨 Safety Advisory 🚨Due to heavy monsoon rainfall in the mountains, all travel and trekking plans should be postponed.The...
06/08/2025

🚨 Safety Advisory 🚨
Due to heavy monsoon rainfall in the mountains, all travel and trekking plans should be postponed.
The mountains are not calling.
Please stay safe, avoid landslide-prone areas, and follow local authority advisories. 🌧️🏔️

05/08/2025

🔴 ताज़ा समाचार — धराली (हर्षिल क्षेत्र, उत्तरकाशी)

एक विशाल बादल फटने की घटना मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में धराली गाँव के पास हुई, जिससे खीर गाड़ नदी का जलस्तर अचानक उफान पर आ गया। इससे तेज बहाव और मलबे के साथ कई घर, होटेल व दुकानें बहकर खत्म हो गईं ।
• मृतकों की संख्या लगभग 4 है, वहीं अनेक लोग अभी भी लापता माने जा रहे हैं — अनुमान से लगभग 50 लोग दबे हो सकते हैं ।
• प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीमें राहत‑बचाव अभियान में जुटी हैं ।
• घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है, प्रभावितों को भोजन, पानी, आश्रय प्रदान किया जा रहा है, और प्रभावित क्षेत्र से संपर्क कट गया है ।

प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आपात जांच के निर्देश दिए हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे मामले पर नज़र बनाए रखी हुई है



Incredible Uttarakhand, Himalayas - India

🌟 प्रतिभा कभी हालातों की मोहताज नहीं होती! 🌟केदारनाथ में खच्चर चलाकर परिवार का गुजारा करने वाले रुद्रप्रयाग के होनहार छा...
18/07/2025

🌟 प्रतिभा कभी हालातों की मोहताज नहीं होती! 🌟

केदारनाथ में खच्चर चलाकर परिवार का गुजारा करने वाले रुद्रप्रयाग के होनहार छात्र अतुल कुमार ने एक बार फिर ये साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से कुछ भी संभव है। 🙌📚

सारी कठिनाइयों और जिम्मेदारियों के बावजूद अतुल ने न केवल अपनी पढ़ाई जारी रखी, बल्कि IIT JAM 2025 जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर IIT मद्रास में चयन भी हासिल किया। 🇮🇳🎓

उनकी यह सफलता सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण है।
👏👏👏

💬 सपने वो नहीं जो सोते वक्त आते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।
• और अतुल ने इसे सच कर दिखाया!

🙏 दिल से बधाई और ढेरों शुभकामनाएं, अतुल! तुम जैसे युवा हमारे समाज के असली हीरो हो। 💖

01/07/2025

एक्शन–: चमोली के जोशीमठ में उत्पात मचाने वाले निहंग यात्री गए जेल!! न्यायालय में पेश होने के बाद जेल भेजे गए सभी निहंग यात्री।
सोमवार को जोशीमठ नगर में व्यापारियों के साथ भी हुई थी झड़प जिसकी वीडियो हुई थी वायरल ।
महिला से भी हुई थी मारपीट की कोशिश!!

Address

Joshimath

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Incredible Uttarakhand, Himalayas - India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share