12/07/2026
सादर आमंत्रण
प्रिय सारस्वत बंधुओं,
हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि श्री काशी मठ, वाराणसी के परम पूज्य जगद्गुरु श्रीमद् संयमिन्द्र तीर्थ स्वामीजी के दिव्य कर-कमलों द्वारा ISBM सारस्वत सिविल सर्विसेज मिशन का शुभारंभ होने जा रहा है।
यह मिशन सारस्वत समाज के प्रतिभाशाली युवाओं को IAS, IPS, IFS एवं अन्य अखिल भारतीय सिविल सेवाओं के लिए मार्गदर्शन, मेंटरशिप एवं सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
इस शुभ एवं प्रेरणादायी अवसर पर आपकी गरिमामयी उपस्थिति हम सभी के लिए उत्साहवर्धक एवं प्रेरणास्रोत होगी।
📅 दिनांक: 13 जुलाई 2026 (सोमवार)
🕕 समय: सायं 6:00 बजे
📍 स्थान: सारस्वत संस्कृति भवन,
Plot No. 1 & 2, Geeta Mandir Marg, Double Storey-II,
New Rajinder Nagar, New Delhi – 110060
आइए, हम सभी मिलकर सारस्वत समाज के उज्ज्वल भविष्य की इस ऐतिहासिक पहल के साक्षी बनें।
सादर आमंत्रण
ISBM – सारस्वत सिविल सर्विसेज मिशन
“सारस्वत युवाओं को सिविल सेवा उत्कृष्टता हेतु सशक्त बनाने का अभियान”
TeamISBM